{"_id":"681285a0592dbe1baa08d2dd","slug":"bareilly-youth-arrested-with-pistol-in-kharar-mohali-news-c-71-1-spkl1025-128570-2025-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: खरड़ में पिस्टल के साथ बरेली का युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: खरड़ में पिस्टल के साथ बरेली का युवक गिरफ्तार
विज्ञापन
मोहाली। सिटी खरड़ थाना पुलिस ने एक युवक को अवैध पिस्टल समेत गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान यूपी के जिला बरेली गांव खुर्दनावा निवासी धर्मेंदर के रूप में हुई है। इसके खिलाफ सीनियर कांस्टेबल हरप्रीत सिंह के बयान पर थाना सिटी खरड़ में आर्म्स एक्ट में केस दर्ज किया है। आरोपी को खरड़ कोर्ट में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया गया है। उससे हथियार के बारे में पूछताछ की जा रही है।
सिटी खरड़ पुलिस के कांस्टेबल हरप्रीत सिंह ने बताया कि पुलिस गश्त पर थी। इसी दौरान सूचना मिली कि एक युवक हथियार लेकर खरड़ में घूम रहा है। वह किसी वारदात को अंजाम दे सकता है। इस पर पुलिस ने नाकाबंदी कर दी। जब आरोपी धर्मेंदर ने नाके पर पुलिस को देखा तो वह रास्ता बदलने लगा। इस पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर पूछताछ की तो उसने बताया कि वह बरेली का रहने वाला है और खरड़ में किसी जानकार को मिलने आया है। उसकी तलाशी ली तो .315 बोर की पिस्टल बरामद हुई। पुलिस पूछताछ कर रही है कि वह पिस्टल कहां से लाया था और किसको देनी थी।