फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Bareilly smuggler arrested with 210 grams of opium, sent to jail

Mohali News: 210 ग्राम अफीम के साथ बरेली का तस्कर गिरफ्तार, जेल भेजा

Tue, 17 Jun 2025 01:40 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Jun 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
Bareilly smuggler arrested with 210 grams of opium, sent to jail
मोहाली। फेज-11 की पुलिस ने 210 ग्राम अफीम के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान पप्पू निवासी गांव अंजनी थाना सरोली जिला बरेली यूपी के रूप में हुई है। आरोपी पर फेज-11 में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को जिला अदालत में ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया। अदालत ने उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। रिमांड खत्म होने के उपरांत उसे दोबारा पेश किया गया। अब अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। आरोपी को एसएचओ फेज-11 अमन के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बेसटेक मॉल के नजदीक से गिरफ्तार किया है। डीएसपी सिटी-2 हरसिमरन सिंह बल ने बताया कि एसएचओ अमन और उनकी टीम ने संदिग्ध व्यक्तियों की जांच के लिए नाकाबंदी की हुई थी। पुलिस ने मेडिकल करवाने के उपरांत उसका डोप टेस्ट करवाया। इसमें उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके बाद उसके खिलाफ दर्ज मामले में एनडीपीएस की धारा 27 जोड़ दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed