फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Bank manager accused of embezzlement to appear today, police may court and demand remand

Mohali News: गबन के आरोपी बैंक मैनेजर की पेशी आज, पुलिस अदालत कर सकती है और रिमांड की मांग

Thu, 07 Mar 2024 02:25 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Mar 2024 02:25 AM IST
विज्ञापन
Bank manager accused of embezzlement to appear today, police may court and demand remand
नयागांव। न्यू चंडीगढ़ मुल्लांपुर के गांव बांसेपुर के एक्सिस बैंक में गबन के आरोपी बैंक मैनेजर गौरव शर्मा को 7 फरवरी को सात दिन का रिमांड खत्म होने पर मुल्लांपुर पुलिस खरड़ कोर्ट में पेश करेगी। जिसमें पुलिस अदालत से उसका और रिमांड बढ़ाने की मांग कर सकती है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक एक्सिस बैंक के ब्रांच मैनेजर गौरव शर्मा पर अपने बैंक के खाताधारकों के साथ धोखाधड़ी कर करोड़ों रुपये का गबन करने का आरोप है और पिछले 12 दिनों से पुलिस की गिरफ्त में है, और उससे पूछताछ कर रही है। वहीं, आरोपी का वीरवार को रिमांड खत्म हो रहा है, ऐसे में अभी पुलिस आरोपी का रिमांड और बढ़ा सकती है। सूत्रों के मुुताबिक पुलिस अब उन खातों की जांच कर रही है जिसमें बहुत से चेक पर साइन कर पैसे निकाले गए हैं, पुलिस क्लीयर करना चाहती है कि जिन चेकों पर साइन करके पैसे निकाले हैं। उन पर मैनेजर की हैंड राइटिंग मेल खा रही है या नहीं अगर नहीं तो पुलिस उस आरोपी तक भी पहुंच करेंगी जिसके साइन होंगे। ऐसे में पुलिस को शक है कि मैनेजर के अलावा भी और कोई इस गबन में शामिल हो सकता है। वहीं बैंक की ओर से बताया जा रहा है कि उनकी ओर से खाता धारकों के डेढ़ करोड़ के करीब पैसे वापस कर दिए गए हैं और आगे भी यह प्रक्रिया चलती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed