फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Ban on bidding of 86 acres of land of Chandpur village of Mohali, the institution raised the matter

मोहाली के गांव चंदपुर की 86 एकड़ जमीन की बोली पर लगी रोक, संस्था ने उठाया था मामला

Wed, 01 Sep 2021 02:23 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Wed, 01 Sep 2021 02:23 AM IST
विज्ञापन
Ban on bidding of 86 acres of land of Chandpur village of Mohali, the institution raised the matter
मोहाली। गांव चंदपुर में मंगलवार को पंजाब अगेंस्ट क्रप्शन नामक समाजसेवी संस्था की ओर से विवादित 86 एकड़ जमीन की बोली पर रोक लगवा दी गई है। संस्था का आरोप है कि गांव की जमीन को पंचायत विभाग के अधिकारी अपने अधिकार का दुरुपयोग करके इसे 33 साल लीज पर देने की तैयारी में थे। लेकिन मंगलवार को गांववासियों के विरोध को देखकर पंचायत विभाग की तरफ से लीज पर दी जाने वाली बोली को रद्द कर दिया गया।
विज्ञापन

पंजाब अगेंस्ट क्रप्शन के प्रधान सतनाम दाऊ ने बताया कि गांव चंदपुर में 86 एकड़ शामलात जमीन पड़ी हैं। इस पर भू-माफिया से जुड़े लोगों ने पंचायत विभाग के अधिकारियों से मिलकर कब्जाने की कोशिश की। लेकिन जैसे ही इसकी जानकारी हमारी संस्था को मिली तो हमारी ओर से एक याचिका मामला अदालत में दायर की गई, जिसमें अदालत की ओर से गांव की शामलात जमीन को लीज पर देने, नाम तब्दील करने और अन्य सभी प्रकार की गतिविधियों पर रोक लगा दी गई।
विज्ञापन

वहीं, दूसरी ओर, अधिकारियों ने अदालत के आदेश को नजरअंदाज करते हुए जमीन को लीज पर देने संबंधी विज्ञापन अखबारों में जारी कर दिए थे। इसकी सूचना मिलते ही संस्था के सदस्यों ने मंगलवार को पंचायत विभाग की ओर से की जाने बोली का विरोध किया। इसको देखते हुए पंचायत विभाग ने जमीन को लीज पर देने की बोली को अभी टाल दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed