फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Baltana police's campaign against drugs, issued warning

Mohali News: बलटाना पुलिस का नशे के खिलाफ अभियान, दी चेतावनी

Mon, 19 May 2025 01:31 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 19 May 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
Baltana police's campaign against drugs, issued warning
बलटाना। पुलिस चौकी बलटाना के प्रभारी गुरप्रीत सिंह ने अपनी टीम के साथ मिलकर क्षेत्र में नशे के खिलाफ अभियान चलाया। उन्होंने बताया कि पिछले कुछ समय से उन्हें लोगों की शिकायतें मिल रहीं थी कि ट्रिब्यून कॉलोनी के सामने शोरूम की बेसमेंट में और हरमिलाप नगर फेज-1 के कुछ क्षेत्रों में नशेड़ी कईं जगह बैठकर नशे का सेवन करते हैं।
विज्ञापन

इस कारण शनिवार रात को कार्रवाई कर हरमिलाप नगर फेज-1 और ट्रिब्यून कॉलोनी के सामने शोरूम की बेसमेंट में चेकिंग की गई। इस दौरान यहां पर मौजूद युवकों को यहां पर न बैठने की चेतावनी दी गई। उन्होंने बताया कि इस चेकिंग के दौरान कोई भी नशीला पदार्थ बरामद नहीं हुआ है, लेकिन ऐसी चेकिंग आगे भी जारी रहेगी।
विज्ञापन

इंचार्ज गुरप्रीत सिंह ने बलटाना की कॉलोनी के निवासियों को नशे के खिलाफ पंजाब सरकार की चल रहे अभियान युद्ध नशे के विरुद्ध में साथ देने का अनुरोध किया है। लोगों से कहा है कि अगर कहीं पर भी कोई नशा करते हुए दिखे या कोई नशा बेच रहा हो उसकी जानकारी तुरंत का प्रभाव से बलटाना पुलिस चौकी में दी जाए, जिससे पुलिस तुरंत प्रभाव से नशा करने वालों और बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed