फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Bail granted to accused in murder of VHP chief

Mohali News: विहिप के प्रधान की हत्या में आरोपी की जमानत मंजूर

Thu, 23 Jan 2025 02:01 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jan 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
Bail granted to accused in murder of VHP chief
मोहाली। एनआईए की स्पेशल कोर्ट में विश्व हिंदू परिषद के प्रधान विकास प्रभाकर उर्फ विकास बग्गा की हत्या के मामले में नामजद आरोपी गुरप्रीत राम उर्फ गोरा (32) वासी गांव पन्नू माजरा जिला नवांशहर ने वकील के माध्यम से नियमित जमानत याचिका लगाई थी। मामले की सुनवाई के दौरान कोर्ट ने दलीलें सुनने के बाद 1 लाख रुपये के निजी मुचलके पर जमानत मंजूर कर दी। सुनवाई के दौरान आरोपी के वकील ने कहा कि उसके क्लाइंट गोरा को केस में झूठा फंसाया गया है। पुलिस और जांच एजेंसी को जांच में कुछ नहीं मिला है। एफआईआर में उसका नाम तक नहीं है। जमानत के दौरान कोर्ट ने शर्तें रखीं कि आरोपी को हर सुनवाई पर पेश होना होगा। वह सबूतों से छेड़छाड़ नहीं करेगा और गवाहों को प्रभावित नहीं करेगा। उसे अपना पासपोर्ट जमा कराना होगा और वह बिना मंजूरी विदेश नहीं जा सकेगा।
विज्ञापन

जब्त गाड़ी बेचने में महिला सहित एएसआई पर केस दर्ज
मोहाली। फेज-11 में एएसआई रहे जसवीर सिंह और रेणु उर्फ रेणुका के खिलाफ पुलिस ने जब्त गाड़ी खरीदने और बेचने के आरोप में केस दर्ज किया है। सोहाना थाना पुलिस ने आरोपी एएसआई जसवीर सिंह और रेणु उर्फ रेणुका निवासी दड़वा के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सोहाना थाना पुलिस ने ने फेज-11 में दर्ज एक मामले में जब्त की कार को बिना कोर्ट से छुड़वाए और आरोपी से अनुमति के बिना ही फर्जी कागजात पर दड़वा चंडीगढ़ की रहने वाली महिला रेणु को बेच दिया था। आरोप है कि उन्होंने गुरप्रीत सिंह से कोई मंजूरी नहीं ली थी। एएसआई जसवीर सिंह ने नकली दस्तावेजों का उपयोग करके धोखाधड़ी और जालसाजी करते हुए कार ट्रांसफर करवाते हुए चंडीगढ़ के आरएलए से कार भी उसके नाम पर ट्रांसफर करवा दी। इस धोखाधड़ी का पता चलने पर सोहाना थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों पर केस दर्ज किया है। सोहाना थाने के एसएचओ सिमरन सिंह ने बताया कि आरोपी पर केस दर्ज कर लिया है। अभी कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। गाड़ी बरामद करनी बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed