फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Azad group of former Mohali Mayor Kulwant Singh will conduct sanitation in the entire city

मोहाली के पूर्व मेयर कुलवंत सिंह का आजाद ग्रुप पूरे शहर में करवाएगा सैनिटाइजेशन

Thu, 06 May 2021 06:58 PM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Thu, 06 May 2021 06:58 PM IST
विज्ञापन
Azad group of former Mohali Mayor Kulwant Singh will conduct sanitation in the entire city
मोहाली। कोरोना महामारी से जूझ रहे शहर को इस आफत से निकालने के लिए पूर्व मेयर कुलवंत सिंह का आजाद ग्रुप आगे आया है। उन्होंने पूरे शहर को सैनिटाइज करवाने का फैसला लिया है। इसकी शुरूआत पूर्व पार्षद परमजीत सिंह काहलों ने वार्ड नंबर-10 से की। इस मौके पर परमजीत सिंह काहलों ने कहा कि कोरोना महामारी के लगातार बढ़ रहे मामलों के बावजूद सेहतमंत्री बलबीर सिंह सिद्धू और मेयर मोहाली को कोरोना से बचाने के लिए गंभीर नहीं हैं, जबकि महामारी से रोजाना लोगों की मौत हो रही है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सेहतमंत्री और मेयर ने अभी तक शहर के किसी भी इलाके को सैनिटाइज नहीं करवाया है। ऐसे हालातों को देखकर पूर्व मेयर कुलवंत सिंह के आजाद ग्रुप ने पूरे इलाके को सैनिटाइज करवाने का फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि यह महामारी कितनी घातक है, इस बात का अंदाजा इससे ही लगाया जा सकता है कि अकेले फेज-7 में ही कोरोना के 66 मरीज सामने आ चुके हैं। ऐसे हालात को देखकर ही यह स्पेशल ड्राइव चलाई गई है। इस मौके पर विशेष तौर पर पहुंचे सरबजीत सिंह समाणा ने कहा कि पूर्व मेयर कुलवंत सिंह ने पार्टीबाजी से ऊपर उठकर शहर में विकास के काम करवाए हैं। साथ ही वह अब भी इलाके की सेवा में जुटे हुए हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी शहरवासी को किसी चीज की जरूरत है तो आजाद ग्रुप के सेक्टर-79 के दफ्तर से संपर्क किया जा सकता है। इस मौके पर पूर्व पार्षद राजिंदर प्रसाद शर्मा और फूलराज सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed