फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Auto gang showed the knife, got the girl transferred from Google Pay Rs 6900, all the three miscreants were arrested

ऑटो गैंग ने चाकू दिखा युवती के गूगल पे से ट्रांसफर करवाए 6900 रुपये, तीनों बदमाश धरे गए

Sat, 26 Jun 2021 01:57 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sat, 26 Jun 2021 01:57 AM IST
विज्ञापन
Auto gang showed the knife, got the girl transferred from Google Pay Rs 6900, all the three miscreants were arrested
जीरकपुर। ऑटो चालक समेत तीन बदमाशों ने एक युवती को चाकू दिखाकर 6900 रुपये गूगल पे से अपने अकाउंट में डलवा लिए। इसके बाद उसे अगवा करने की कोशिश की लेकिन बहादुरी दिखाते हुए युवती ने ऑटो से छलांग लगा दी। घटना वीरवार रात आठ बजे की है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को एसपी देहात रवजोत कौर ग्रेवाल ने जीरकपुर थाने में प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि युवती की शिकायत पर पुलिस ने 36 घंटे में केस सुलझाकर ऑटो गैंग के तीनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। इन बदमाशों को जिस गूगल पे अकाउंट में लूट के पैसे ट्रांसफर किए गए थे, उसके आधार पर ही दबोचा गया।
विज्ञापन

एसपी रवजोत कौर ने बताया कि आरोपियों के पास से दो चाकू और टेंपरेरी नंबर का ऑटो कब्जे में लिया है। उन्होंने बताया कि तीनों आरोपियों की पहचान सुभाष भारती (20) गांव गरुड़ बागीसुर जिला बागेश्वर उत्तराखंड हाल निवासी नयागांव, प्रकाश कुमार (19) निवासी सेक्टर 20 चंडीगढ़, मगन कुमार (22) निवासी मिश्र पट्टी जिला इलाहाबाद, हाल निवासी खुड्डा अली शेर यूटी चंडीगढ़ के रूप में हुई है। इनके खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि आरोपियों ने ऑटो चंडीगढ़ से किराए पर लिया था। उन्होंने बताया कि ऑटो अभी टेंपरेरी नंबर पर ही चल रहा था। इसे आरोपी मगन कुमार ने अपने नाम पर किराए लिया हुआ था। तीनों आरोपियों में से एक सुभाष भारती पर पहले भी नयागांव थाने में लूट का केस दर्ज है।
युवती ने हिम्मत से बचाई अपनी जान
युवती ने बताया कि वह ढकोली स्थित अपने घर जाने के लिए ऑटो में बैठी थी। उसमें चालक सहित तीन व्यक्ति मौजूद थे। उन्होंने चाकू दिखाकर मोबाइल छीन लिया और गूगल पे अकाउंट का पासवर्ड पूछकर 6900 रुपये अपने अकाउंट में डाल लिए और मुझे मारने की बातें करने लगे। जिस समय वह गूगल पे से पैसे निकालने में व्यस्त थे, तभी मैंने ढकोली फाटक के पास ऑटो से छलांग लगा दी और शोर मचा दिया। इससे घबराकर वह फरार हो गए। इसके बाद मैंने घर पहुंचकर पुलिस को जानकारी दी।
पुलिस ने जीरकपुर ऑटो चालकों को दिए निर्देश
एसपी रवजोत कौर ग्रेवाल ने शहर के सभी ऑटो चालकों को प्रेसवार्ता के दौरान बुलाकर निर्देश दिए कि कोई भी ऑटो टेंपरेरी नंबर पर ना चलाया जाए। साथ ही चालकों का रिकॉर्ड भी रखें। यह रिकॉर्ड एसएसपी मोहाली के दफ्तर में ऑनलाइन किया जाएगा ताकि पुलिस के पास हर ऑटो चालक की कुंडली हो।

इसके बाद युवती को ऑटों में ही गलत नीयत से अपने साथ आगे ले जाने लगे तो युवती हिम्मत दिखाकर ऑटो से कूद गई और शोर मचाना शुरू कर दिया। इस पर ऑटो सवार बदमाश वहां से फरार हो गए। इसके बाद युवती ने अपने घर पहुंचने के बाद वारदात की शिकायत पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed