फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Auto driver was held hostage, electrocuted and beaten with sticks

Mohali News: ऑटो चालक को बंधक बनाकर करंट लगाया, डंडों से पीटा

Sun, 25 May 2025 12:58 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 25 May 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
Auto driver was held hostage, electrocuted and beaten with sticks
अस्पताल में भर्ती घायल ऑटो चालक। संवाद 
खरड़। रोपड़ राष्ट्रीय राजमार्ग की एक काॅलोनी में एक ऑटो रिक्शा चालक को बंधक बनाकर करंट लगाकर डंडों से पीटने का मामला सामने आया है। आठ घंटे बाद परिजनों ने बेसमेंट से उठाकर घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने पीड़ित के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सरकारी अस्पताल खरड़ में उपचाराधीन गुरप्रीत सिंह निवासी गांव दाऊंमाजरा ने बताया कि वीरवार दोपहर के समय जीबीपी काॅलोनी के बंद पड़े प्रोजेक्ट में भांग बना रहा था। इसके बाद साथ वाली काॅलोनी के सात मजदूरों ने कहा कि उसे मालिक बुला रहे हैं। वह काॅलोनी के दफ्तर की तरफ जाने लगा तो मजदूरों ने उसको एक निर्माणाधीन बेसमेंट में जबरन ले गए। इसके बाद उन लोगों ने डंडों से उसको पीटा। उसने आरोप लगाया कि उसके मुंह में पानी डालकर करंट भी लगाया, इससे वह बेहोश हो गया।
विज्ञापन

मजदूरों ने उसको बांध दिया। पीड़ित ने बताया कि रात लगभग 8 बजे उसके परिवार के सदस्य उसकी तलाश कर रहे थे। ऑटो देखकर परिवार वाले उसे तलाश करते बेसमेंट में पहुंचे। अस्पताल प्रशासन ने इस मामले की सूचना खरड़ पुलिस को दी गई। एएसआई हरमिंदर सिंह ने खरड़ सरकारी अस्पताल जाकर पीड़ित के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed