फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Aunt in Kurali sexually abuses a minor niece with her friend

कुराली में चाची ने अपने दोस्त से कराया नाबालिग भतीजी का यौन शोषण

Mon, 24 Aug 2020 02:15 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2020 02:15 AM IST
विज्ञापन
Aunt in Kurali sexually abuses a minor niece with her friend
कुराली। कस्बे की एक किशोरी का उसकी चाची ही यौन शोषण कराती रही। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी चाची को गिरफ्तार कर लिया है जबकि दुष्कर्म का आरोपी फरार है।
विज्ञापन

पीड़िता की मां ने पुलिस को बताया कि उनकी 14 वर्षीय बेटी अपने दादा-दादी के पास रहती थी। लड़की की चाची भी उनके साथ ही रहती है। चाची ने कुछ दिनों पहले अपने एक दोस्त को घर में बुलाया और शीतलपेय में कोई नशीली चीज पिलाकर बेहोश कर दिया। इसके बाद चाची के दोस्त ने किशोरी से दुष्कर्म किया और इसका वीडियो बना लिया। इस वीडियो के आधार पर उन्होंने किशोरी को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। चाची किशोरी को धमकाकर होटल में ले जाती और अपने दोस्त के हवाले कर देती। यहां उसके साथ दुष्कर्म किया जाता। इसके बाद किशोरी को जान से मारने की धमकी देकर भेज दिया जाता।
विज्ञापन

डर के कारण पहले तो किशोरी चुप रही लेकिन जब हद हो गई तो उसने अपनी मां को सच्चाई बता दी। मां ने कुराली पुलिस से शिकायत कर दी। पुलिस ने किशोरी का मेडिकल कराया और उसके अदालत में पेश कर बयान दर्ज कराए। कुराली थाने में आरोपी चाची व उसके अज्ञात दोस्त के खिलाफ दुष्कर्म व पोक्सो एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। चाची को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि उसका दोस्त फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed