फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Attacked by entering the house, three people were injured

घर में घुसकर किया हमला, तीन लोग हुए जख्मी

Fri, 15 Apr 2022 01:45 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Fri, 15 Apr 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
Attacked by entering the house, three people were injured
मोहाली। एक युवती समेत 10 से 15 जवान खुद को किसी गैंस का सदस्य बताकर एयरोसिटी स्थित एक घर में घुस गए। उन्होंने तलवार, बेसबाल और डंडों से घर का सामान और गाड़ियों को तोड़ा। विरोध करने पर आरोपियों ने तलवार से हमलाकर तीन लोगों को घायल कर दिया। घायलों की पहचान जसविंदर सिंह, गुरप्रीत सिंह और मनप्रीत सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने इस मामले में जसविंदर सिंह की शिकायत पर हर्षिता, पीयूष, रोहित समेत पंद्रह से बीस अज्ञात लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 452, 323, 427, 148 व149 के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता का आरोप है कि उनकी एक महिला दोस्त के साथ भी बदसलूकी की गई। उसके कपड़े तक फाड़े गए लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। जसविंदर सिंह ने बताया कि वह टैटू बनाने का काम करता है। करीब एक सप्ताह पहले उसके दोस्त हरप्रीत का फोन आया कि उसकी दोस्त आइशा खरड़ में रहती है। उसे कुछ दिन रहने के लिए जगह चाहिए। क्योंकि खरड़ स्थित फ्लैट में बिजली नहीं है। इस पर उसने घर में एक कमरा देने के लिए सहमति जता दी। इसके बाद उसके घर में आइशा और हर्षिता नाम की लड़कियां आकर रहने लगीं। आठ अप्रैल को सुबह वह अपने काम से घर पहुंचा तो आइशा घर नहीं थी। जबकि हर्षिता किसी अज्ञात युवक के साथ उसके घर पर मौजूद थी। उसने जब इसका विरोध किया तो दोनों घर से चले गए। अगले दिन उक्त लड़कियां अपना सामान लेकर चली गईं। 10 अप्रैल को हर्षिता, पीयूष व रोहित कुमार समेत पंद्रह से बीस लोगों उसके घर आए। इस दौरान तलवार, बेसबाल व डंडों से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में वह घायल हो गए। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed