फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   attack on batsman because he sid to slow balling

गेंदबाज को धीमी गति से गेंद फेंकने के लिए कहा तो बल्लेबाज पर किया हमला

Wed, 25 Sep 2019 01:51 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 25 Sep 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
attack on batsman because he sid to slow balling
जीरकपुर। एक गांव में आपस में क्रिकेट खेलने वाले नौजवानों में से एक बल्लेबाज को गेंदबाज से यह कहना महंगा पड़ गया कि गेंद धीमी गति से फेंक। इस बात से गुस्साए गेंदबाज ने बल्लेबाज पर एक तेजधार हथियार से वार करते हुए उसे घायल करके लिया। घटना गांव दयालपुरा में शुक्रवार शाम की है, जहां पर नौजवान आपस में क्रिकेट खेल रहे थे।
विज्ञापन

गांव दयालपुरा के रहने वाले गुरविंदर सिंह ने बताया कि शुक्रवार शाम करीब 5 बजे वह क्रिकेट मैच के दौरान वह बल्लेबाजी कर रहा था जबकि जगमीत सिंह गेंदबाजी तेज रफ्तार से कर रहा था। उसने उसे गेंद धीमी गति से फेंकने के लिए कहा तो वह आगबबूला हो गया और उसकी जाति को लेकर अपशब्द कहने लगा। दूसरी ओर, वहां मौजूद अन्य युवकों ने किसी तरह सुलह करवाकर सभी को अपने-अपने घर भेज दिया लेकिन पता नहीं थोड़ी देर बाद जगमीत सिंह मोटरसाइकिल पर आया और उसे घेरा डाल लिया। उसने फिर एक तेजधार हथियार से उस पर वार किया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे जीएमसीएच-32 में भर्ती करवाया। पुलिस ने गुरविंदर की शिकायत पर आरोपी जगमीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed