फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   At midnight, the door of the flat was broken and the associates of the property dealer were attacked murderously, one of them fell from the third floor while running to save his life

Mohali News: आधी रात को फ्लैट का दरवाजा तोड़ प्रॉपर्टी डीलर के साथियों पर किया कातिलाना हमला, जान बचाकर भाग रहे एक तीसरी मंजिल से गिरा

Tue, 17 Jun 2025 01:30 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Jun 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
At midnight, the door of the flat was broken and the associates of the property dealer were attacked murderously, one of them fell from the third floor while running to save his life
जीरकपुर। गाजीपुर रोड पर शर्लेन एवन्यू सोसाइटी के एक फ्लैट में जबरन घुसकर 10 बदमाशों ने एक प्रॉपर्टी डीलर के साथियों पर कातिलाना हमला कर दिया। हमलावरों ने नारियल काटने वाले दातर और पिस्टल के बट से हमला किया। एक युवक हेमंत धईया अपनी जान बचाने के चक्कर में तीसरी मंजिल से नीचे गिर गया। उसकी टांग फ्रैक्चर हो गई। उसके सिर पर आठ टांके लगे हैं। उसकी पसलियां भी टूट गईं हैं। हमलावर हरियाणा की टैंपरेरी नंबर की दो स्कार्पियो में आए थे। सभी ने सफेद रंग के गमछे से अपना मुंह ढका हुआ था। हमलावर सोसाइटी के गेट पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं। जीरकपुर एसएचओ सतिंदर सिंह का कहना है कि घायल हेमंत धईया निवासी हिसार के बयान पर कर्ण श्योराण सहित अज्ञात पर बीएनएस की धारा 109, 115(2), 126(2), 331(6), 351(2), 191(3), 190 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। सभी आरोपी भागे हुए हैं। उनकी तलाश में हिसार में छापा मारा जा रहा है। शिकायतकर्ता हेमंत के अनुसार उसने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बाकी आरोपियों की पहचान भी कर ली है। इसमें यस जटाणा, अभिमन्यु बिश्नोई, अमन देडु, ईशान गुवन, दिव्यांश गोदारा और आशीष गुज्जर शामिल हैं। ईशान ही हमलावरों को उसके फ्लैट पर लेकर आया था, क्योंकि वह पहले उसके फ्लैट में आ चुका था।
विज्ञापन

यह हुआ वाक्या

हेमंत धईया ने बताया कि उसने मोतिया सिटी जीरकपुर में शर्लेन सोसाइटी में तीसरी मंजिल पर फ्लैट किराये पर लिया हुआ है। वह डेढ़ साल से यहां रह रहा है। उसके साथ एक रूम मेट रहता है। वह स्वयं प्रापर्टी का काम करता है। वह मूल रूप से हिसार का रहने वाला है। उसके कुछ दोस्त अर्जुन, तुषार और अंकित (सभी निवासी हिसार) दो दिन पहले उसके फ्लैट में आए थे। सभी ने उसकी गाड़ी में शिमला घूमने जाना था। अर्जुन की कर्ण श्योराण से फोन पर किसी बात को लेकर बहस हुई थी। कर्ण श्योराण पर पहले भी सात मामले दर्ज हैं। वह एक मामले में भागा हुआ है। शनिवार रात को करीब 2 बजे कर्ण अपने 10 साथियों के साथ उसके फ्लैट पर पहुंचा। उसने तीन बार डोर बेल बजाई। हेमंत ने समय देखकर साथी से कहा कि उसने कोई ऑनलाइन ऑर्डर नहीं दिया है। उसने जब डोर से झांक कर देखा तो बाहर मुंह ढके 10 युवक खड़े थे। उसे भनक लग गई कि वह सभी अर्जुन को मारने के लिए आए हैं, उसने पिछले दरवाजे से अर्जुन को भगा दिया। इसी बीच हमलावरों ने दरवाजा तोड़ दिया और तुषार, अंकित व उस पर नारियल काटने वाले दातर से हमला कर दिया। हमलावरों के पास एक बैग था। उससे से उन्होंने दो पिस्टल निकाले और अंकित व तुषार के सिर पर उसके बट से वार कर दिया। एक हमलावर ने उसके सिर पर दातर से वार किया। वह बचने के लिए भागा और तीसरी मंजिल से नीचे गिर गया। उन्होंने 112 नंबर पर भी कॉल की लेकिन पुलिस नहीं पहुंची। हमलावर उन्हें अधमरा करके वहां से अपनी गाड़ियों में फरार हो गए। कुछ देर बाद वहां एंबुलेंस आई तो उन्हें डेराबस्सी सिविल अस्पताल ले गए। जीरकपुर पुलिस ने घायलों के बयान दर्ज करने उपरांत हमलावरों के खिलाफ इरादा कत्ल का मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed