{"_id":"6716f89d0a70b611d0055204","slug":"asis-wife-bled-to-death-after-being-attacked-with-a-sword-earrings-snatched-surgery-in-pgi-mohali-news-c-16-1-pkl1016-545891-2024-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: एएसआई की पत्नी को दातर से वार कर किया लहूलुहान<bha>;<\/bha> छीनीं बालियां, पीजीआई में सर्जरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: एएसआई की पत्नी को दातर से वार कर किया लहूलुहान<bha>;</bha> छीनीं बालियां, पीजीआई में सर्जरी
विज्ञापन
मोहाली। एक एएसआई की पत्नी पर तेजधार दातर से वार कर बाइक सवार बदमाश दोनों कानों की बालियां झपटकर भाग निकला। वारदात सोमवार शाम साढ़े छह बजे ब्लॉक माजरी के गांव लुबाणगढ़ में हुई। एएसआई की पत्नी लहूलुहान होकर बेहोश हो गईं। आनन-फानन उन्हें पीजीआई ले जाया गया, जहां देर रात उनकी सर्जरी हुई।
घायल की पहचान परमजीत कौर निवासी लुबाणगढ़ के रूप में हुई है। वारदात एएसआई के घर से केवल 50 मीटर दूर हुई। उस समय वह एक अन्य महिला के साथ सैर कर रही थीं। घायल परमजीत कौर के बयान पर ब्लॉक माजरी थाने में अज्ञात लुटेरे के खिलाफ लूटपाट व मारपीट का मामला दर्ज किया गया है। वारदात के बाद गोबिंदगढ़ की तरफ भागा लुटेरा सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। पुलिस का दावा है कि उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
एएसआई मोहाली के ही एक थाने में तैनात हैं और परिवार के साथ लुबाणगढ़ में रहते हैं। उनकी पत्नी परमजीत रोजाना की तरह पड़ोसन के साथ सोमवार शाम घर के पास सैर कर रही थीं। शाम साढ़े 6 बजे जब वह सैर कर लौट रही थीं तो घर से 50 मीटर दूर मोटरसाइकिल पर एक युवक आया और परमजीत कौर के हाथ पर दातर से वार किया। जब तक परमजीत कुछ समझतीं लुटेरे ने उनके कानों की सोने की बालियां झपट लीं। इस दाैरान उनके दोनों कान फट गए और खून बहने लगा। इस बीच वह बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ीं।
विज्ञापन
परमजीत पर हमला होते देख पड़ोसन डर गई और भागकर मदद मांगने के लिए गांव पहुंची। वहां से जब तक लोग परमजीत को बचाने आए तब तक लुटेरा फरार हो गया था।