फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   ASI slapped a young man; the couple retaliated and knocked him down

Mohali News: एएसआई ने नौजवान को मारा थप्पड़, दंपती ने पलटकर गिराया

Sat, 04 Jul 2026 02:30 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
ASI slapped a young man; the couple retaliated and knocked him down
जीरकपुर। वीआईपी रोड पर वीरवार देर रात पुलिस अधिकारी और एक दंपती के बीच विवाद हुआ। इस दौरान एक सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) ने वीडियो बना रहे नौजवान को थप्पड़ जड़ दिया। जवाब में दंपती ने एएसआई को थप्पड़ मारकर नीचे गिरा दिया। यह घटना सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।
विज्ञापन

वायरल वीडियो पुलिस विभाग के आलाधिकारियों तक भी पहुंच गई है। उन्होंने तुरंत मामले की जांच के निर्देश जारी किए हैं। एएसआई शरत कुमार वीआईपी रोड पर गश्त के दौरान वाहनों की जांच कर रहे थे। उन्होंने रात करीब एक से डेढ़ बजे के बीच एक मोटरसाइकिल सवार दंपती को रोका। पूछताछ के दौरान दोनों पक्षों में बहस शुरू हो गई। मौजूद एक नौजवान ने मोबाइल फोन से वीडियो बनाना शुरू किया। एएसआई शरत कुमार ने उसे वीडियो बनाने से मना किया।
विज्ञापन

जब नौजवान ने वीडियो बनाना बंद नहीं किया तो एएसआई ने उसके मुंह पर थप्पड़ मार दिया। नौजवान को थप्पड़ पड़ते ही दंपती गुस्से में आ गया। उन्होंने एएसआई शरत कुमार को थप्पड़ मारकर नीचे गिरा दिया। जीरकपुर पुलिस थाना के एसआई कम एसएचओ सतिंदर सिंह ने बताया कि एएसआई और दंपती के बयान दर्ज हो रहे हैं। बयान दर्ज होने के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed