फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Ashes worth lakhs due to fire in flat

Mohali News: फ्लैट में आग लगने से लाखों का समान राख

Mon, 29 Jan 2024 03:33 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jan 2024 03:33 AM IST
विज्ञापन
Ashes worth lakhs due to fire in flat
जीरकपुर। पटियाला रोड पर स्थित सफायर कोर्ट नामक सोसाइटी में एक फ्लैट में आग लगने से लाखों का समान जल गया। घटना रविवार सुबह करीब सवा 8 बजे की है और परिवार घर में मौजूद नहीं था। बताया जा रहा है कि परिवार शिमला घूमने गया था।
विज्ञापन

घटना का कारण शाॅर्ट सर्किट बताया जा रहा है। फ्लैट मालिक अभय गुलेरिया ने बताया कि वह शनिवार को परिवार के साथ घूमने के लिए शिमला गए थे और रविवार सुबह करीब दस बजे पड़ोसियों की कॉल आई कि उनके घर में आग लग गई है। घर के मालिक ने बताया कि उनके पड़ोसियों ने बताया कि जब उन्हें घटना का पता चला तो आग काफी फैल चुकी थी और घर में लाखों का समान जल गया। उन्होंने बताया कि फायर ब्रिगेड की टीम सुबह करीब दस पहुंची, लेकिन इसका कोई फायदा नहीं हुआ। यदि दमकल विभाग की गाड़ियां घटना स्थल पर जल्दी पहुंच जाती तो शायद इतना नुकसान न होता। अभय कुमार ने बताया कि आग लगने से फ्लैट में पड़े बेड, फ्रीज, ऐसी सोफे, एलईडी आदि काफी सामान जल गया है। इस घटना में उन्हें करीब 20 लाख का नुकसान हो गया है।
विज्ञापन

हमें आग की घटना की सूचना 10 बजे मिली थी और फायर टेंडर 10 बजकर 5 मिनट पर निकल गया था। आग से फ्लैट में काफी नुकसान हुआ है। एक फायर टेंडर से आग पर काबू पाया गया। सामान जलने के बाद आग काफी हद तक पहले ही काबू में आ चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-राजीव कुमार, फायर ऑफिसर, जीरकपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed