{"_id":"60da2df58ebc3e6efb0c2ba6","slug":"as-the-assembly-elections-neared-congress-leaders-got-excited-in-zirakpur-banni-sandhu-took-stock-of-the-development-works-mohali-news-pkl418284886","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधानसभा चुनाव करीब आते ही जीरकपुर में सरगर्म हुए कांग्रेस के नेता... बन्नी संधू ने लिया विकास कार्यों का जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधानसभा चुनाव करीब आते ही जीरकपुर में सरगर्म हुए कांग्रेस के नेता... बन्नी संधू ने लिया विकास कार्यों का जायजा
विज्ञापन
जीरकपुर। बलटाना में पानी की निकासी के लिए 24 से 36 इंच की पाइपलाइन बिछाकर यहां के लोगों की करीब दो दशक पुरानी मांग को पूरा किया जा रहा है। यह जानकारी वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं पंजाब एग्रो इंडस्ट्री के उप-चेयरमैन मनप्रीत सिंह बन्नी संधू ने योग विहार में चल रहे पाइपलाइन डालने के काम का मुआयना करने के बाद क्षेत्रवासियों से बातचीत करते हुए दी। बता दें कि कांग्रेसी नेता मनप्रीत सिंह बन्नी संधू पिछले कुछ साल से हलका डेराबस्सी में विकास कार्यों को लेकर काम करवाते रहते हैं और 2017 के अंदर बन्नी संधू ने हलका डेराबस्सी से टिकट के लिए जोर लगाया था। लेकिन दीपेंद्र सिंह ढिल्लों टिकट पाने में कामयाब रहे थे। वहीं, 2022 के विधानसभा चुनाव आते ही नेताओं ने अपनी सरगर्मियां तेज कर दी हैं और रविवार को कांग्रेस के नेता मनप्रीत सिंह बन्नी संधू ने बलटाना पहुंचकर विकास कार्यों का जायजा लिया।
बलटाना के लोगों की जल्द पूरी होगी दो दशक पुरानी मांग: संधू
बन्नी संधू ने बताया कि करीब डेढ साल पहले स्थानीय निकाय मंत्री ब्रह्म महिंदरा ने दूरदर्शी सोच का परिणाम देते हुए नए मास्टर प्लान के मुताबिक यहां 3 करोड़ 90 लाख रुपये की लागत से 24 से 36 इंच की पाइप लाइन डालने के प्रोजेक्ट को मंजूरी दी थी। बलटाना में प्रीत पैलेस से लेकर सेक्टर-19 के लाइट प्वाइंट तक पानी की निकासी के लिए बड़ी पाइप डाली जा रही है। यह काम बहुत जल्द पूरा हो जाएगा। इसके बाद यहां के लोगों की पिछले दो दशक से चली आ रही मांग पूरी होगी। संधू ने कहा कि मौके पर ही अधिकारियों और निर्माण कार्य करने वाली कंपनी के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत करते हुए उन्हें जल्द से जल्द यह काम पूरा करने के निर्देश दिए हैं। इस मौके पर बब्बू बलटाना, साहिल रावत, रिकी, हरीश पांडे और महेश वर्मा ने बन्नी संधू को बताया कि यहां बरसाती पानी की निकासी की बहुत बड़ी समस्या पिछले कई साल से चली आ रही है। थोड़ी सी बारिश में पूरा इलाका पानी से भर जाता है। उन्होंने बताया कि पूर्व अकाली सरकार के समय यहां केवल 8-10 इंच की पाइपें ही डाली गई हैं। इस कारण कभी भी पानी की निकासी नहीं हुई। यहां लगातार आबादी बढ़ रही है। योग विहार और वधावा नगर निवासियों से बातचीत करते हुए उन्होंने इस पाइप लाइन के काम को जल्द से जल्द पूरा करवाने का आश्वासन दिया।