फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   As soon as the clock struck 12, the conch was blown and cheers were raised

Mohali News: रात 12 बजते ही हुआ शंखनाद, लगे जयकारे

Sun, 17 Aug 2025 01:52 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Aug 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
As soon as the clock struck 12, the conch was blown and cheers were raised
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मोहाली। हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की... के जयकारे शहर के सभी मंदिरों में श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर गूंजते रहे। जैसे ही रात के 12 बजे और नंदलाल का जन्म हुआ तो भक्त भाव-विभोर हो गए। इस दौरान मंदिरों के पास पुलिस सुरक्षा का पूरा इंतजाम रहा। शहर के कई मंदिरों में धार्मिक व रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। झांकियां सजाई गईं और पूजा-पाठ के साथ हवन किया गया।
कान्हा के दर्शन करने और उन्हें भोग लगाने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर फैज-11 पहुंचे। साथ ही मंदिर में गर्भगृह से मंदिर परिसर तक बाल गोपाल की झांकी लाई गई। डिजिटल झूले में विराजमान नंदलाल को सभी भक्तों ने बारी-बारी झूला झुलाया।
विज्ञापन

टीडीआई सिटी स्थित श्री बांके बिहारी मंदिर, सेक्टर-125 सन्नी एनक्लेव स्थित श्री सनातन धर्म मंदिर, फेज-2 स्थित श्री राधा कृष्ण मंदिर, फेज-5 स्थित श्री हरि मंदिर, फेज-4 स्थित श्री सनातन धर्म मंदिर, फेज-3ए और 3बी1 स्थित दोनों श्री वैष्णो माता मंदिर, फेज-1 स्थित प्राचीन श्री शिव मंदिर, फेज-1 स्थित श्री गायत्री शक्तिपीठ, फेज-6 स्थित श्री दुर्गा माता मंदिर, श्री काली माता मंदिर, श्री हनुमान मंदिर, फेज-1 स्थित दोनों श्री शिव मंदिर में जन्माष्टमी मनाई गई। पीरमुछल्ला स्थित श्री लाल द्वारा मंदिर में जन्माष्टमी पर्व मनाया। फेज-10 के श्री दुर्गा माता मंदिर, सेक्टर-66 के श्री शिव मंदिर, सेक्टर-67 स्थित श्री सनातन धर्म मंदिर, सेक्टर-68 के श्री दुर्गा माता मंदिर, सेक्टर-69 के श्री शिव मंदिर, मटौर के प्राचीन श्री सत्यनारायण मंदिर, गांव कुंभड़ा के बाबा नीम नाथ मंदिर, गांव कंबाली के श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ मंदिर, गांव सोहाना के श्री बद्रीनाथ मंदिर व गांवों में स्थित मंदिरों में श्री कृष्ण जन्माष्टमी मनाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

एरोसिटी के सी ब्लाक में निवासियों ने मिलकर श्री कृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई। स्थानीय निवासी अशोक कुमार ने बताया कि एरोसिटी में मंदिर के लिए कोई स्थान नहीं है इसलिए एक पार्क में समागम आयोजित किया गया है। इस मौके विधायक कुलवंत सिंह विशेष तौर पर पहुंचे। धार्मिक समागम में भंडारा भी लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed