फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   As soon as the chain snapped, the woman slapped the young man, ran away empty handed

चेन झपटते ही महिला ने युवक को जड़ा थप्पड़, खाली हाथ भागे

Tue, 07 Jun 2022 01:51 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Tue, 07 Jun 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
As soon as the chain snapped, the woman slapped the young man, ran away empty handed
खरड़। शहर की देसू माजरा कॉलोनी में एक महिला की हिम्मत के कारण उसके गले से झपटी गई सोने की चेन को युवक वहीं पर छोड़कर भाग गए। दरअसल जैसे ही एक्टिवा सवार दो युवकों में से एक ने उसके गले की चेन झपटी तो उसने तुरंत युवक को जोरदार थप्पड़ जड़ दिया। थप्पड़ लगते ही युवके के हाथ से चेन वहीं पर गिर गई और वह अपने साथी के साथ एक्टिवा पर बैठकर भाग गया।
विज्ञापन

महिला के भाई नीरज ठाकुर ने बताया कि उसकी बड़ी बहन रजनी छुट्टियां होने के कारण उनके पास आई हुई है। रविवार को वह घर के बाहर गली में सैर कर रही थी कि सफेद रंग के एक्टिवा पर सवार दो युवक वहां बार-बार चक्कर लगा रहे थे। यह देखकर रजनी को उन युवकों पर शक हुआ और वह जैसे ही गली से अपने घर के अंदर जाने लगी तो एक युवक ने पीछे से उसके गले से सोने की चेन झपट ली। इस पर रजनी ने तुरंत युवक को जोरदार थप्पड़ जड़ दिया। इससे युवक के हाथ से झपटी गई सोने की चेन नीचे गिर गई। साथ ही रजनी ने जोर से शोर मचाना शुरू कर दिया। इस पर झपटमार युवक चेन को वहीं छोड़कर साथी के साथ एक्टिवा पर फरार हो गया। झपटमारी की इस वारदात के दौरान रजनी की गर्दन पर खरोचें आई हैं, लेकिन उनकी हिम्मत के कारण झपटमारों को खाली हाथ भागना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed