{"_id":"67b6d7df0c3bfb26a804651c","slug":"artificial-sweetener-from-straw-bric-nabi-technique-2025-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"पराली से आर्टिफिशियल स्वीटनर: अब सांसों में जहर नहीं, मुंह में मिठास घुलेगी; ब्रिक नाबी ने तैयार की तकनीक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पराली से आर्टिफिशियल स्वीटनर: अब सांसों में जहर नहीं, मुंह में मिठास घुलेगी; ब्रिक नाबी ने तैयार की तकनीक
Thu, 20 Feb 2025 03:07 PM IST
निवेदिता वर्मा
अरविंद वाजपेयी, अमर उजाला, मोहाली
अरविंद वाजपेयी, अमर उजाला, मोहाली
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 20 Feb 2025 03:07 PM IST
सार
यह आर्टिफिशियल स्वीटनर धान की पराली से तैयार किया गया है। वैज्ञानिक फिलहाल गन्ने और मक्के के अवशेष पर भी काम कर चुके हैं। धान की पराली से भी इसको तैयार करने की विधि निकाली जा चुकी है।
विज्ञापन
आर्टिफिशियल स्वीटनर
- फोटो : Freepik.com
विस्तार
अब खेतों में पराली जलेगी नहीं बल्कि इससे आर्टिफिशियल स्वीटनर बन जाएगी। यह फार्मूला ब्रिक-राष्ट्रीय कृषि-खाद्य और जैव विनिर्माण संस्थान (नाबी) के वैज्ञानिकों ने तैयार किया है। पुणे की एक कंपनी द्वारा इस तकनीक को ले लिया गया है। इसका बड़े स्तर पर उत्पादन करने की तैयारी भी चल रही है।
यह आर्टिफिशियल स्वीटनर धान की पराली से तैयार किया गया है। वैज्ञानिक फिलहाल गन्ने और मक्के के अवशेष पर भी काम कर चुके हैं। धान की पराली से भी इसको तैयार करने की विधि निकाली जा चुकी है। राष्ट्रीय कृषि खाद्य एवं जैव निर्माण संस्थान (नाबी) की साइंटिस्ट डॉ. मीना कृष्णियां चौधरी एवं उनकी अनुसंधान टीम को इस प्रयोग में करीब 4 वर्ष लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह आर्टिफिशियल स्वीटनर धान की पराली से तैयार किया गया है। वैज्ञानिक फिलहाल गन्ने और मक्के के अवशेष पर भी काम कर चुके हैं। धान की पराली से भी इसको तैयार करने की विधि निकाली जा चुकी है। राष्ट्रीय कृषि खाद्य एवं जैव निर्माण संस्थान (नाबी) की साइंटिस्ट डॉ. मीना कृष्णियां चौधरी एवं उनकी अनुसंधान टीम को इस प्रयोग में करीब 4 वर्ष लगे।
विज्ञापन
जीवाणुओं के विश्लेषण के लिए सैंपल लिए
जीवाणुओं के विश्लेषण के लिए विभिन्न जगहों से सैंपल लिए गए। इन सैंपलों में से उच्च मात्रा में जाइलेटाल बनाने वाले जीवाणुओं का चयन किया गया। चयनित जीवाणु (ईस्ट) से पराली का फर्मेंटेशन (एक जैव रासायनिक प्रक्रिया) की गई। इससे परली के भीतर का जाइलोस जाइलेटाल में बदल गया। इसके बाद इसको क्रिस्टलाइज किया गया और इससे क्रिस्टल तैयार किए गए।
विज्ञापन
