{"_id":"682b9390c3b83a1d30056e51","slug":"arrest-warrant-issued-for-the-third-time-against-pradeep-dhillon-former-rto-of-mohali-mohali-news-c-71-1-spkl1025-129223-2025-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: मोहाली के आरटीओ रहे प्रदीप ढिल्लों के खिलाफ तीसरी बार गिरफ्तारी वारंट जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: मोहाली के आरटीओ रहे प्रदीप ढिल्लों के खिलाफ तीसरी बार गिरफ्तारी वारंट जारी
विज्ञापन
मोहाली। भ्रष्टाचार के एक मामले में फरार चल रहे आरटीओ प्रदीप ढिल्लों के तीसरी बार जिला दल से गिरफ्तारी वारंट जारी हुए हैं। मोहाली के चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट की अदालत में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान आरटीओ रहे प्रदीप सिंह ढिल्लों के तीसरी बार 26 में तक गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिए गए हैं। विजिलेंस ने अदालत को बताया कि उनकी ओर से आरटीओ की गिरफ्तारी के लिए कई जगह पर छापेमारी की गई थी, लेकिन उसके बारे में कुछ पता नहीं लग पाया है। उधर, विजिलेंस ने ढिल्लों के घर पर और अन्य जगह की तलाशी करने के लिए सर्च वारंट भी हासिल किए हैं। रविवार की रात भी प्रदीप ढिल्लों के घर पर होने की विजिलेंस विजिलेंस को सूचना मिली थी, लेकिन छापेमारी के दौरान वह घर पर नहीं मिला।
उधर, उच्च अदालत में प्रदीप सिंह ढिल्लों की अग्रिम जमानत की याचिका को भी खारिज कर दिया है। प्रदीप सिंह ढिल्लों मोहाली के सेक्टर-80 में रहते हैं। ढिल्लों को विजिलेंस ने एफआईआर नंबर-8 की धारा-7, 7ए पीसी एक्ट व बीएनएस की धारा 61(2) के तहत मामले में नामजद किया गया है। ढिल्लों को जब इस बात का पता चला की विजिलेंस ने उसे मामले में नामजद कर लिया है तो वह उसी दिन से फरार हो गया।
विजिलेंस ब्यूरो ने 7 अप्रैल को क्षेत्रीय ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी (आरटीओ) के दफ्तर व स्तरीय छापेमारी की थी। इन छापों में मोहाली स्थित सेक्टर-82 के ड्राइविंग टेस्ट सेंटर में ड्राइविंग टेस्ट पास करवाने वाले एक प्राइवेट व्यक्ति सुखविंदर सिंह को टेस्ट पास करवाने के बदले में रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया था। जांच एजेंसी ने आरटीओ दफ्तर व ड्राइविंग टेस्ट सेंटरों पर छापेमारी दौरान रिश्वतखोरी और लापरवाही में कथित तौर पर शामिल 24 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया था। मामलों में 16 फिर दर्ज की गई थी और 42 हजार 900 रुपए रिश्वत के जब्त किए थे।