फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   APNR will keep an eye on illegal mining

Mohali News: एपीएनआर से रखी जाएगी अवैध खनन पर नजर

Wed, 01 Jan 2025 03:00 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली Updated Wed, 01 Jan 2025 03:00 AM IST
विज्ञापन
APNR will keep an eye on illegal mining
अभी तीन चेक पोस्ट, चौथी डेराबस्सी-बरवाला रोड पर बनाई जाएगी
विज्ञापन

अंतरराज्यीय चेक पोस्ट पर सीसीटीवी की जगह लगाए जाएंगे एएनपीआर
12 पोस्को गार्ड की नियुक्ति के अलावा एएनपीआर लगाने को मंजूरी

माई सिटी रिपोर्टर
मोहाली। अवैध खनन पर नजर रखने के लिए अब अंतरराज्यीय चेक पोस्ट पर सीसीटीवी कैमरों की जगह एएनपीआर (स्वचालित नंबर प्लेट पहचान) कैमरे लगाने का आदेश दिया है। इसके लिए डीसी आशिका जैन ने मंजूरी दे दी है।
डीसी आशिका जैन ने कहा कि इस पहल से मोहाली राज्य में ऐसा आधुनिक चेक सिस्टम रखने वाला पहला जिला बन जाएगा, जो अवैध खनन पर अंकुश लगाने के अपने प्रयास को मजबूत करेगा। उन्होंने कहा कि सिसवां टी पॉइंट, दफ्फरपुर और हंडेसरा में स्थापित तीन अंतरराज्यीय चेक पोस्ट के अलावा एक और चेक पोस्ट को मंजूरी दी गई है जो कि डेराबस्सी-बरवाला रोड पर बनाई जाएगी।
विज्ञापन


अवैध खनन पर नकेल कसने के लिए जिला प्रशासन की ओर से उठाए कदम के बारे में विस्तार से बताते हुए उन्होंने कहा कि सभी अंतरराज्यीय चेक पोस्ट पर सीसीटीवी कैमरों की जगह एपीएनआर कैमरे लगाने के अलावा पंजाब एक्स-सर्विसमैन कॉरपोरेशन से 12 गार्ड भी नियुक्त किए जाएंगे, जो सभी चार चेक पोस्ट पर तैनात किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अंतरराज्यीय चेक पोस्ट यह सुनिश्चित करते हैं कि खनन सामग्री ले जाने वाले किसी भी वाहन के पास क्यूआर कोड जनरेटेड जीएसटी बिल होना चाहिए, ताकि सुनिश्चित हो सके कि वाहनों पर लोड सामग्री कानूनी रूप से खरीदी गई है। इन वाहनों को इन चेक पोस्टों के रिकॉर्ड में दर्ज करने के बाद जीरो स्लिप जारी की जाती है। यदि खनन सामग्री ले जाने वाला वाहन सामग्री के बारे में कोई बिल या वैध दस्तावेज पेश करने में विफल रहता है, तो पंजाब माइनर मिनरल रूल्स (पीएमएमआर) की धारा 74 और 75 के तहत चालान जारी किया जाता है।


पिछले छह माह में वसूला 3.36 करोड़ जुर्माना
डीसी ने कहा कि जिला पहले से ही अवैध खनन के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रहा है और गत छह महीनों में 3.36 करोड़ रुपये का जुर्माना वसूला गया है। एएनपीआर कैमरे चेकपोस्ट से भागने वालों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई करने में और अधिक मददगार साबित होंगे, क्योंकि इससे उनकी गाड़ियों की नंबर प्लेट और अन्य पहचान कैमरे में दर्ज हो जाएगी। उन्होंने कहा कि मोहाली प्रशासन अवैध खनन करने वालों को नहीं बख्शेगा और हर उल्लंघनकर्ता के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed