फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   ANTF seizes over 10 kg of heroin in two days; one accused arrested

Mohali News: एएनटीएफ ने दो दिन में 10 किलो से अधिक हेरोइन पकड़ी, एक आरोपी गिरफ्तार

Fri, 25 Sep 2026 02:41 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
ANTF seizes over 10 kg of heroin in two days; one accused arrested
मोहाली। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने दो दिनों में कुल 10.27 किलो हेरोइन बरामद की है। दोनों मामलों में एएनटीएफ थाना मोहाली में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किए गए हैं। पहले मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि दूसरे मामले में ड्रोन के जरिये सरहद पार से भेजी गई हेरोइन पकड़ी गई है। पहले मामले में 22 सितंबर को 5.20 किलो हेरोइन बरामद हुई थी। इस मामले में अकाशदीप सिंह को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, दूसरे मामले में 23 सितंबर को 5.7 किलो हेरोइन पकड़ी गई। यह खेप ड्रोन के माध्यम से सरहद पार से पहुंचाई गई थी। पुलिस दोनों मामलों की गहनता से जांच कर रही है।
विज्ञापन


घर से बरामद हुई हेरोइन
22 सितंबर को एएनटीएफ की टीम ने 5.20 किलो हेरोइन बरामद की थी। पुलिस ने प्रिंस सिंह निवासी गांव ढोडीविंड अमृतसर सहित उसके दो साथियों के खिलाफ मामला दर्ज किया। जांच के दौरान अकाशदीप सिंह को गिरफ्तार किया गया। जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर लखविंदर सिंह के अनुसार, अकाशदीप के घर पर छापेमारी कर हेरोइन की खेप बरामद की गई थी। प्रिंस सिंह और उसका एक अन्य साथी अभी फरार हैं। अकाशदीप सिंह को पुलिस रिमांड खत्म होने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन




ड्रोन से भेजी गई खेप

दूसरे मामले में 23 सितंबर को एएनटीएफ ने 5.7 किलो हेरोइन बरामद की। इस संबंध में अज्ञात लोगों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर बलजिंदर सिंह ने बताया कि टीम को सरहद पार से ड्रोन के माध्यम से हेरोइन भेजे जाने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर एएनटीएफ टीम ने ड्रोन को ट्रेस किया। टीम ने गांव बुर्ज अमृतसर के पास ड्रोन को कब्जे में लेकर उससे हेरोइन की खेप बरामद की। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि खेप कहां से भेजी गई थी और इसे कौन रिसीव करने वाला था। इस मामले में अभी तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed