फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   ANTF arrested two fugitives

Mohali News: एएनटीएफ ने दो भगोड़ों को गिरफ्तार किया

Sat, 15 Feb 2025 12:13 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
ANTF arrested two fugitives
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मोहाली। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) की टीम ने दो अलग-अलग मामलों में दो भगोड़ों को स्पेशल इनपुट पर गिरफ्तार किया है। ये आरोपी लंबे समय से फरार थे। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान लवप्रीत सिंह उर्फ लवी निवासी मकान नंबर-413 मंडीकरण बोर्ड, सेक्टर-66 मोहाली और तरसेम चंद निवासी बठिंडा के रूप में की गई है। एएनटीएफ के इंचार्ज इंस्पेक्टर राम दर्शन ने बताया कि आरोपी लवप्रीत के खिलाफ एंटी नारकोटिक्स थाने में वर्ष-2024 में एफआईआर नंबर-152 दर्ज हुई थी।
आरोपी जमानत पर आने के बाद अदालत में पेश नहीं हुआ। इसके बाद अदालत ने आरोपी लवप्रीत को भगौड़ा करार दिया है। एएनटीएफ थाना पुलिस को आरोपी लवप्रीत के खिलाफ बीएनएस की धारा 209 के तहत मामला दर्ज करने के निर्देश दिए थे। मामला दर्ज होने के बाद एएनटीएफ पुलिस को भगौड़ा की तलाश थी। एएनटीएफ को वीरवार को इनपुट मिली थी कि लवप्रीत दिल्ली में है। एएनटीएफ की टीम दिल्ली से आरोपी को गिरफ्तार करके लाई है।
विज्ञापन

पूछताछ में सामने आया कि वह दिल्ली और नेपाल में क्रिप्टो करंसी से लोगों को ठग रहा था। वहीं दूसरे आरोपी की पहचान तरसेम चंद उर्फ हैप्पी के रूप में हुई है। वीरवार को टीम को इनपुट मिली कि आरोपी बठिंडा आया है। टीम ने उसे बठिंडा से काबू का लिया। आरोपी पहले पकड़े ड्रग इंस्पेक्टर शिशन कुमार मित्तल के मामले में नामजद था। दोनों को मेडिकल के बाद मोहाली अदालत में पेश किया गया। वहां से दोनों को एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन दिन का रिमांड बढ़ा
एक अन्य मामले में एक किलो हेरोइन के साथ गिरफ्तार आरोपी अमनजीत सिंह निवासी फाजिल्का का पिछला रिमांड खत्म होने के बाद आज दोबारा जिला अदालत में पेश किया गया। अदालत ने आज उसका तीन दिन का और रिमांड बढ़ा दिया है। एएनटीएफ ने कहा आरोपी पूछताछ में अपनी चेन का खुलासा कर रहा है। आने वाले दिनों में ड्रग के साथ कई तस्करों की गिरफ्तारियां होनी संभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed