फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Another case registered against the owner of Rudraksh company who has cheated 500 people of more than 100 crores

Mohali News: 500 लोगों से 100 करोड़ से ज्यादा की ठगी कर चुके रुद्राक्ष कंपनी के मालिक पर एक और मामला दर्ज

Wed, 18 Jun 2025 01:21 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Jun 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
Another case registered against the owner of Rudraksh company who has cheated 500 people of more than 100 crores
मोहाली। करीब 500 लोगों से 100 करोड़ से ज्यादा की ठगी कर चुके फेज-1 स्थित रुद्राक्ष ग्रुप ओवरसीज सॉल्यूशंस कंपनी के मालिक राकेश रिखी के खिलाफ फेज-1 पुलिस ने धोखाधड़ी एक नया मामला दर्ज किया है। यह मामला उत्तराखंड देहरादून निवासी निहारिका की शिकायत पर दर्ज किया गया है। इस मामले में कंपनी मालिक रिखी के साथ कीर्ति राणा के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आरोपी राकेश रिखी ने निहारिका से 8.19 लाख और उसके दोस्त अभिषेक घोष से 9.19 लाख रुपये लेकर उन्हें वीजा नहीं दिया। आरोपियों ने दोनों से कनाडा का वर्क वीजा देने के नाम पर कुल 17.38 लाख रुपये ठगे थे। पीड़ितों ने उनकी कंपनी का विज्ञापन फेसबुक पर देखकर उनसे संपर्क किया था। आरोपी राकेश रिखी पहले से ही जेल में बंद है।
विज्ञापन


रुद्राक्ष ग्रुप ओवरसीज साल्यूशंस कंपनी लोगों को विदेश में वर्क परमिट दिलवाने और परमानेंट रेजिडेंट बनवाने के नाम पर 100 करोड़ से ज्यादा की ठगी कर चुका है। ठगे लोगों की संख्या प्रतिदिन बढ़ रही है। जैसे-जैसे लोगों को कंपनी की धोखाधड़ी का पता चल रहा है, लोग मोहाली पहुंच कर उनके साथ हुई ठगी की पुलिस को शिकायत दे रहे हैं। कंपनी ने किसी से दो लाख तो किसी से 33 लाख रुपये लिए हैं। बताया जा रहा है कि जिन लोगों से ठगी हुई है, उनसे लाखों डकारने के बाद रुद्राक्ष ग्रुप ओवरसीज साल्यूशंस कंपनी पासपोर्ट तक वापस नहीं किए। लोगों ने मोहाली पुलिस से गुहार लगाई है कि उनके पासपोर्ट और उनसे लिए लाखों रुपये उनको वापस करवाएं जाएं।
विज्ञापन


इन प्रदेशों में की ठगी
यह कंपनी पंजाब, हरियाणा, उत्तर-प्रदेश, उत्तराखंड, महाराष्ट्र, दिल्ली और पश्चिम बंगाल के कई लोगों को ठगी का शिकार बना चुके हैं। पीड़ितों ने बताया कि उन्होंने इंटरनेट के कई प्लेटफार्म पर विज्ञापन देखकर कंपनी से संपर्क किया और उनके लाखों रुपये फंस गए। रुद्राक्ष ग्रुप ओवरसीज साल्यूशंस कंपनी के संचालकों पर मोहाली पुलिस पहले ही मामला दर्ज कर चुकी है। सबसे पहले हुई एफआईआर में पुलिस ने रुद्राक्ष ग्रुप ओवरसीज साल्यूशंस के मालिक राकेश रिखी, इंदरजीत सिंह उर्फ लवी, रमनजीत सिंह , गुरप्रीत सिंह, पीयूष तिवारी और रोहित शर्मा को गिरफ्तार किया था। राकेश रिखी की अदालत पहले ही जमानत याचिका को खारिज कर चुकी है। रुद्राक्ष कंपनी के खिलाफ पुलिस को अब तक 325 लिखित शिकायतें मिल चुकी हैं, इनमें नौ शिकायतें बाईनेम दर्ज हैं। इन शिकायतों पर आठ आईओ (इन्वेस्टीगेशन ऑफिसर) काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed