फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   An exercise to make Rangla Punjab with the help of an engineer

इंजीनियर की मदद से रंगला पंजाब बनाने की कवायद

Fri, 16 Sep 2022 02:00 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Fri, 16 Sep 2022 02:00 AM IST
विज्ञापन
An exercise to make Rangla Punjab with the help of an engineer
मोहाली। पंजाब के वित्त मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा ने इंजीनियरों को राज्य की पुरानी शान को बहाल करने के लिए मिशन रंगला पंजाब में योगदान देने की अपील की। वह इंजीनियर्स दिवस के अवसर पर पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के ऑडिटोरियम में काउंसिल आफ डिप्लोमा इंजीनियर्स की तरफ से करवाए समागम को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इंजीनियरों ने राष्ट्र निर्माण और मानव की जीवन शैली में सुधारने में अहम भूमिका निभाई है। अलग-अलग विभागों के इंजीनियरों को सरकार की तरफ से पूर्ण सहयोग देने का भरोसा देते हुए चीमा ने कहा कि पंजाब सरकार की तरफ से राज्य की वित्तीय सेहत को बेहतर करने के लिए किए जा रहे यत्नों से इस वित्तीय साल के लिए निश्चित गए उच्च लक्ष्य सफलतापूर्वक हासिल किए जा रहे हैं। काउंसिल ऑफ डिप्लोमा इंजीनियर्स की तरफ से मांग पत्र में उठाई सभी जायज मांगों को जल्द पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन

इस मौके पर पंजाब के जल सप्लाई और सैनिटेशन मंत्री ब्रह्म शंकर जिंपा ने भी इंजीनियर को राज्य और देश के विकास में डाले कीमती योगदान के लिए बधाई दी। उन्होंने भारत के इतिहास के अलग-अलग दौर में इंजीनियर्स की तरफ से डाले योगदान को भी याद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed