फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   An attempt was made to hire a taxi on a person who had dropped his wife at the airport, case registered against the taxi driver.

Mohali News: पत्नी को एयरपोर्ट छोड़ने आए व्यक्ति पर टैक्सी चढ़ाने का प्रयास, टैक्सी चालक पर मामला दर्ज

Thu, 11 Jan 2024 01:42 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jan 2024 01:42 AM IST
विज्ञापन
An attempt was made to hire a taxi on a person who had dropped his wife at the airport, case registered against the taxi driver.
मोहाली। पत्नी को कार में एयरपोर्ट पर छोड़ने आए एक व्यक्ति को टैक्सी चालक ने टक्कर मारकर उसके ऊपर टैक्सी चढ़ाने की कोशिश की। जबकि टक्कर लगने से कार चालक टैक्सी के बोनट पर जा गिरा। इससे उसको काफी चोटें आई हैं। उसके चाचा ने राहगीरों की मदद से उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया है। पीड़ित कार चालक की पहचान अंकुर मल्होत्रा निवासी सेक्टर-117 के रूप में हुई है। बाद में पुलिस ने उसके बयान दर्ज कर आरोपी टैक्सी चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपी टैक्सी चालक की पहचान नहीं हो पाई है, जबकि पुलिस को उसकी टैक्सी का नंबर मिल गया है और उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता अंकुर मल्होत्रा ने पुलिस को बताया कि आठ जनवरी को वह शाम साढ़े 7 बजे कार से पत्नी को एयरपोर्ट छोड़ने गया था। जब वह एयरपोर्ट के टोल बैरियर पर पहुंचा तो पीछे से एक वैगनार टैक्सी चालक ने उसकी कार को टक्कर मार दी। इस पर आगे जाकर उन्होंने अपनी कार साइड में लगाई और जांच करने लगे। तभी टैक्सी चालक उसके पास आया और उसे गालियां देने लगा। वह पुलिस को फोन करने लगे तो टैक्सी चालक ने उनके ऊपर टैक्सी चढ़ाने की कोशिश करते हुए टक्कर मार दी। वह टैक्सी से टकराकर बोनट पर गिर गए और काफी चोटें लगी। इसके बाद टैक्सी चालक मौके से फरार हो गया। उसके चाचा अरुण कुमार ने परिजनों की मदद से उसे निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। यहां उसका इलाज चल रहा है और पुलिस ने अज्ञात टैक्सी चालक पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed