फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Amul-Verka increased the price of one liter of milk by three rupees

दूध फिर महंगा: अमूल-वेरका ने तीन-तीन रुपये बढ़ाए, एक लीटर फुल क्रीम दूध अब 66 रुपये में मिलेगा

Fri, 03 Feb 2023 11:31 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली (पंजाब) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 03 Feb 2023 11:31 PM IST
सार

अमूल कंपनी की ओर से बयान आया कि चारा महंगा हो गया है, इसलिए दूध के दाम बढ़ाने पड़ रहे हैं। अमूल गोल्ड एक लीटर का दूध का दाम अब 66 रुपये हो गया है।

विज्ञापन
Amul-Verka increased the price of one liter of milk by three rupees
अमूल दूध - फोटो : self

विस्तार

अमूल और वेरका ने दूध के दामों में तीन रुपये की बढ़ोतरी की है। वेरका का एक लीटर फुल क्रीम दूध (लाल रंग का पैकेट) अब 63 के बजाय 66 रुपये में मिलेगा। वहीं, आधा लीटर दूध का मूल्य 33 रुपये होगा। स्टैंडर्ड दूध (हरे रंग का पैकेट) के दाम में तीन रुपये प्रति लीटर बढ़ोतरी हुई है।

विज्ञापन


आधा लीटर दूध पर एक रुपये की बढ़ोतरी के साथ अब यह 30 रुपये में मिलेगा जबकि एक लीटर का पैकेट 57 रुपये के बजाय 60 रुपये में मिलेगा। वहीं, टोंड दूध के दाम में भी तीन रुपये प्रति लीटर बढ़ोतरी हुई है। इसकी आधा लीटर की पैकिंग 26 के बजाय 27 और 1 लीटर की पैकिंग के दाम 51 के बजाय 54 रुपए होंगे।
विज्ञापन


अमूल ने भी दूध की कीमतों में तीन रुपये लीटर तक की बढ़ोतरी की है। अमूल कंपनी की ओर से बयान आया कि चारा महंगा हो गया है, इसलिए दूध के दाम बढ़ाने पड़ रहे हैं। अमूल गोल्ड एक लीटर का दूध का दाम अब 66 रुपये हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले यह 63 रुपये में मिलता था। वहीं, अमूल ताजा आधा लीटर दूध 27 रुपये मिलेगा जबकि एक लीटर पैकेट के लिए 54 रुपये चुकाने होंगे। अमूल गाय का दूध 56 रुपये लीटर हो गया है। आधे लीटर के लिए 28 रुपये चुकाने होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed