{"_id":"68b8a86a7528b991b70e7bd9","slug":"amritdhari-sikh-who-went-to-deal-in-a-house-was-attacked-mohali-news-c-71-1-mli1010-133061-2025-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: मकान का सौदा करने गए अमृतधारी सिख पर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: मकान का सौदा करने गए अमृतधारी सिख पर हमला
विज्ञापन
मोहाली। गांव पत्तों में अपने मकान का सौदा करने एक अमृतधारी सिख पर उसकी मासी के बेटे व बहू ने हमला कर दिया। उसे दाड़ी से पकड़कर घसीटा और जातिसूचक शब्द कहे। इस मामले में आईटी सिटी थाना पुलिस ने गांव पत्तों के रहने वाले तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
मुल्लांपुर के बहालपुर गांव के रहने वाले 40 वर्षीय समरदीप सिंह ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि वह अमृतधारी है और पुआधी कविशनरी गाता है। उसका एक मकान गांव पत्तों में है जिस पर उसका कब्जा है। उस मकान में उसकी मासी जसवीर कौर परिवार सहित रहती है। 29 अगस्त को वह गांव पत्तों अपनी मासी के पास गया था क्योंकि उसने यह मकान बेचना था। उसका दोस्त गुरदीप सिंह निवासी गांव आलमपुर बस्सी पठाना व सिमरत सिंह निवासी गीगे माजरा उसके पास मकान देखने पत्तों आए हुए थे। करीब डेढ़ बजे उसकी मासी का बेटा कुलदीप सिंह राणा, उसकी पत्नी सुखविंदर कौर व उनका बेटा गुरदीप सिंह वहां आए और उसे आकर गाली गलौज करने लगे। वह उसे धमकाने लगे की वह उसे यह मकान नहीं बेचने देंगे। उन्होंने उसे दाढ़ी से पकड़ कर खींचा। उसे जातिसूचक शब्द कहे, गालियां दी। उसके साथ मारपीट की और उसे घायल कर दिया। उसके दोस्तों ने उसे उनसे छुडवाया। उसे घायल हालत में सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां एक दिन के उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दी गई। उसने मामले की शिकायत पुलिस को दी जांच के बाद पुलिस ने तीनों पर मामला दर्ज कर लिया।