फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Akali Dal released the list of 12 candidates for Kharar Municipal Council election

अकाली दल ने खरड़ नगर परिषद चुनाव के लिए जारी की 12 उम्मीदवारों की सूची

Wed, 20 Jan 2021 01:53 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Wed, 20 Jan 2021 01:53 AM IST
विज्ञापन
Akali Dal released the list of 12 candidates for Kharar Municipal Council election
खरड़। अकाली दल की ओर से खरड़ नगर काउंसिल चुनाव के लिए पहले 12 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी गई है। जबकि शेष 15 वार्डों के उम्मीदवारों की सूची जल्दी ही जारी की जाएगी। जानकारी के मुुताबिक वार्ड नंबर-2 से रोशन लाल, वार्ड-3 से मनजीत कौर, वार्ड-4 से अमरजीत सिंह, वार्ड-5 से जसवीर कौर, वार्ड-6 से राजिंदर सिंह, वार्ड-8 से राजवंत कौर, वार्ड-13 से करमजोत कौर, वार्ड-16 से केसर सिंह, वार्ड-19 से जसप्रीत कौर, वार्ड-20 से मान सिंह, वार्ड-25 से सरबजीत कौर, वार्ड-26 से करनैल सिंह को उम्मीदवार बनाया गया है। यह एलान पार्टी प्रधान सुखबीर सिंह बादल की ओर से किया गया है। इस मौके पर पूर्व सांसद प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा भी मौजूद रहे। जबकि हलका खरड़ के इंचार्ज रंजीत सिंह गिल, एसजीपीसी सदस्य अजमेर सिंह खेड़ा और चरनजीत सिंह चन्ना, मार्केट कमेटी खरड़ के चेयरमैन जसबीर सिंह जस्सा, दर्शन सिंह शिवजोत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed