{"_id":"601dad6d8ebc3e4c826118f5","slug":"akali-dal-candidates-cast-their-heads-in-gurudwara-shri-amb-sahib-mohali-news-pkl4030362104","type":"story","status":"publish","title_hn":"अकाली दल के उम्मीदवारों ने गुरुद्वारा श्री अंब साहिब में माथा टेका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अकाली दल के उम्मीदवारों ने गुरुद्वारा श्री अंब साहिब में माथा टेका
विज्ञापन
माथा टेकने के बाद एकत्रित उम्मीदवार।
- फोटो : MOHALI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहाली। नगर निगम चुनाव के लिए मैदान में उतरे अकाली दल के सभी उम्मीदवार पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा और चरणजीत सिंह बराड़ की अगुवाई में शुक्रवार को गुरुद्वारा श्री अंब साहिब पहुंचे और माथा टेका। इस अवसर पर सभी ने एकसाथ चुनाव में बेहतर प्रदर्शन कर जीत के लिए अरदास की।
इस मौके पर अकाली दल के सीनियर नेताओं ने आजाद ग्रुप पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि देश के दो बड़े उद्योगपति (उनका नाम लेते हुए) जो कि इन दिनों चर्चा में हैं। उनकी ओर से की जा रही धक्केशाही को किसी की कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे में उन दोनों उद्योगपतियों के दोस्त और भू-माफिया को लोग कैसे माफ करेंगे। वरिष्ठ अकाली नेता चरनजीत सिंह बराड़ ने आजाद ग्रुप के प्रमुख रियल एस्टेट कारोबारी कुलवंत सिंह पर निशाना साधा और उन पर कई गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि मोहाली के लोग इस मौकाप्रस्त नेता को पक्का सबक सिखाएंगे।
उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि अभी तक उनका मुकाबला कांग्रेस पार्टी से है। वहीं, आने वाले दिनों में कांग्रेस सरकार की हकीकत सामने आ जाएगी। उन्होंने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह जिस तरह सत्ता में आए थे, उन्होंने लोगों से कई वायदे किए थे। लेकिन कोई भी वायदा पूरा नहीं किया। इस चुनाव में उन्हें लोग सबक सिखाएंगे। प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा ने कहा कि आजाद ग्रुप के आसपास के लोग अपनी मां पार्टी को ही मां कहने से पीछे हट रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह चुनाव जंग की तरह है। ऐसे लोग जिन्होंने दस साल सरकार के फायदे उठाए हैं, वहीं, पांच साल से नगर निगम का फायदा उठा रहे थे। वहीं, अब अकाली दल को अलविदा कहकर भाग गए हैं। उन्होंने ऐसी नेशनल पार्टी के साथ समझौता किया है, जिसके प्रारंभिक सिद्घांतों को कुलवंत सिंह के पास बेच दिया है।