फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Air Force jawan robbed, cash and mobile snatched 50 meters away from police post

Mohali News: पुलिस चौकी से 50 मीटर दूर एयरफोर्स जवान से लूट, कैश और मोबाइल छीना

Wed, 10 Jul 2024 08:28 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jul 2024 08:28 PM IST
विज्ञापन
Air Force jawan robbed, cash and mobile snatched 50 meters away from police post
36 घंटे बाद भी पुलिस लुटेरों को पकड़ने में नाकाम, जवान को नहीं मिली शिकायत की कॉपी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

जीरकपुर। पुलिस चौकी से 50 मीटर दूर एयरफोर्स जवान से लूट की वारदात हो गई। पीड़ित से लुटेरे कैश और मोबाइल छीनकर फरार हो गए। इस मामले में शिकायत के 36 घंटे बाद भी बलटाना पुलिस कोई गिरफ्तारी नहीं कर सकी है। वारदात मंगलवार रात करीब सवा दो बजे की है। शिकायतकर्ता सुनील कुमार निवासी शाम नगर बलटाना ने बताया कि वह एयरफोर्स में नौकरी करता है और 9 जुलाई मंगलवार को दिल्ली से घर आ रहा था। चंडीगढ़ बैरियर पर होटल रमाडा के पास बस से उतारने के बाद उसने ऑनलाइन टैक्सी बुक करने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं हो पाई। जिसके बाद वह बलटाना स्थित घर पैदल ही चल पड़ा। करीब सवा दो बजे बलटाना पुलिस चौकी से वह थोड़ा सा पीछे था तो उसके पीछे से एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन लोग निकले और आगे चक्कर लगाकर उसकी ओर मुड़ गए। आते ही उन्होंने उसे घेर लिया। जिसके बाद उसके साथ हाथापाई शुरू कर दी। इस दौरान दो लोगों ने उसका पर्स और मोबाइल निकालने की कोशिश की और तीसरे ने उसकी बाजू जकड़ ली। शिकायतकर्ता सुनील ने खुद को छुड़वाने की कोशिश की, लेकिन एक लुटेरे ने उसे बाजू के साथ नीचे दबा लिया। उसने खुद को छुड़ाने की कोशिश की और दांतों से उसकी बाजू पर काट दिया। इस पर लुटेरे की पकड़ ढीली हुई तो वह छूटने लगा, इतने में उनमें से एक व्यक्ति ने चाकू निकाल लिया। चाकू देखकर वह घबरा गया और लुटेरों ने जवान का पर्स और मोबाइल छीन लिया। इस दौरान जवान ने लुटेरों से सरकारी डाॅक्यूमेंट वापस करने के लिए कहा तो लुटेरों ने पर्स में से 2500 रुपये निकाल लिए और पर्स साइड में गिराकर मोबाइल छीनकर फरार हो गए। जिसके बाद सुनील कुमार पुलिस चौकी बलटाना में गया और उसने पूरी वारदात पुलिस को बताई। पुलिस चौकी में मौजूद मुलाजिमों ने शिकायत लिखी। जिसके बाद वह घर चले गए तो कुछ समय बाद जब वह दोबारा पुलिस चौकी गए तो उन्हें किसी ने शिकायत की न तो कॉपी दी न ही किसी ने डीडीआर दर्ज की। इस बात से वह बेहद परेशान हुए। उन्होंने कहा कि यदि एक जवान की सुनवाई नहीं हो रही तो आम आदमी की क्या सुनवाई होगी।


कोट्स

मैं कल पुलिस चौकी में नहीं था, क्योंकि ड्यूटी कहीं और लगी थी, इसलिए मामला संज्ञान में नहीं है। आपके माध्यम से मुझे इस संबंध में जानकारी मिली है। शिकायतकर्ता को पुलिस स्टेशन बुलाकर उसका बयान देखकर कार्रवाई की जाएगी। यह हमारी ड्यूटी है। यदि किसी मुलाजिम ने जानबूझकर शिकायत दर्ज नहीं की है तो चेक किया जाएगा।
विज्ञापन


-अजय कुमार शर्मा, इंचार्ज पुलिस चौकी बलटाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed