फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   After two years in Mohali, only one person became corona infected, the number continuously decreasing

मोहाली में दो साल बाद सिर्फ एक व्यक्ति हुआ कोरोना संक्रमित, लगातार घट रही संख्या

Wed, 28 Jul 2021 01:54 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Wed, 28 Jul 2021 01:54 AM IST
विज्ञापन
After two years in Mohali, only one person became corona infected, the number continuously decreasing
मोहाली। जिले में कोरोना महामारी की दूसरी लहर अब पूरी तरह से कमजोर पड़ गई। मंगलवार को जिले में मात्र एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिला है। कोरोना काल के दो साल में संक्रमित होने वाले लोगों में अब तक की सबसे छोटी संख्या है। इतना ही नहीं इस दौरान चार लोगों ने कोरोना को मात देकर जिंदगी की जंग जीती। 4572 लोगों का कोरोना टीकाकरण हुआ। डीसी गिरीश दियालन ने लोगों से अपील की है कि वह कोरोना गाइडलाइन का पूरी तरह से पालन करते रहें। साथ ही 18 साल से अधिक उम्र वाले टीकाकरण करवाएं, तभी महामारी को मात दी जा सकती है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक मंगलवार को कोरोना संक्रमित होने वाले लोगों में इकलौता व्यक्ति खरड़ से है। जबकि डेराबस्सी और मोहाली सब डिवीजन के अधीन आने वाले इलाकों में से कोई भी कोरोना का केस सामने नहीं आया है। दूसरी तरफ इस दौरान 56 सरकारी और 7 निजी अस्पतालों में कोरोना टीकाकरण की मुहिम चली। जिसमें 4572 लोगों का टीकाकरण हुआ। जिले में अब तक कुल पांच लाख 79 हजार 241 लोगों को पहला टीका लगा है। जबकि एक लाख 31 हजार 401 लोगों को दूसरा टीका लग चुका है। इसी तरह जिले में अब तक 68441 लोग संक्रमित हुए हैं, इनमें से 67344 लोग ठीक हो चुके हैं। जबकि मात्र सक्रिय केस मात्र 40 रह गए हैं और अभी तक 1057 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed