फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   After the storm, water entered the houses and people got worried

Mohali News: आंधी के बाद घरों में घुसा पानी परेशान, लोगों हुए लोग

Fri, 23 May 2025 02:13 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 23 May 2025 02:13 AM IST
विज्ञापन
After the storm, water entered the houses and people got worried
जीरकपुर। वार्ड नंबर-27 में पड़ती सिटी एन्क्लेव में बारिश के बाद लोगों के घरों और छतों पर पानी भर गया। दो दिन पहले सोसाइटी में सीवरेज लाइन डालने के लिए सड़क खोद दी थी, लेकिन टूटा व पुरानी सामग्री डालने को लेकर लोगों ने हंगामा कर दिया था और काम बंद करवा दिया। इसके बाद नगर परिषद के सारे अधिकारी व ठेकेदार मुकर गए। परेशानी की बात यह है के काम तो बंद हो गया लेकिन पाइप लाइन डालने के लिए जो सड़क खोदी थी उसकी सारी मिट्टी घरों के सामने पड़ी थी। बुधवार शाम को आंधी से लोगों के घरों व छतों पर पानी भर गया। लोगों ने बताया कि खुली पड़ी ड्रेन में पानी भरने के कारण यहां हादसों का खतरा बढ़ गया है। लोगों को घरों में जाने के लिए अस्थाई पुल बनाने पड़ रहे हैं। लोगों ने कहा कि सोसाइटी में बच्चे भी हैं। पानी में कोई बच्चा या बुजुर्ग गिर गया तो उसकी जिम्मेवारी किसकी होगी।
विज्ञापन





सिटी एन्क्लेव में काम को लेकर पुलिस को शिकायत दी है। खोदी सड़क को भरना है या आगे काम करना है वह मैं चेक करके बताता हूं। कल टीम भेजकर मौका चेक करवा लेता हूं। - सुखविंदर सिंह, एसडीओ नगर परिषद जीरकपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed