फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   After the death with Corona, the entire district is now being sanitized

कोरोना से मौत के बाद अब पूरे जिले को किया जा रहा है सैनिटाइज

Tue, 31 Mar 2020 11:00 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
After the death with Corona, the entire district is now being sanitized
नगर निगम की ओर से घरों में स्प्रे करता कर्मचारी। - फोटो : MOHALI
मोहाली। जिले में जानलेवा कोरोना वायरस से मंगलवार को हुई पहली मौत के बाद से जिला प्रशासन पूरी तरह हरकत में आ गया है। अब गांव से लेकर शहर तक उस हर स्थान को सैनिटाइज किया जा रहा है। जहां पर लोगों का आना-जाना रहता है।
विज्ञापन

इतना ही नहीं जिन लोगों को होम क्वारंटीन किया गया है, उनके घरों से कूड़ा तक नगर निगम के मुलाजिम उठा रहे हैं। इसलिए इस काम में लगे मुलाजिमों की सेहत पर पूरा ध्यान भी दिया जा रहा है। मुलाजिमों को मास्क, दस्ताने और सैनिटाइजर दिए जा रहे हैं। उनका मेडिकल चेकअप भी किया जा रहा है। जिले को रोगाणु मुक्त करने के लिए नगर निगम ने स्पेशल ड्राइव चलाई है। सभी एरिया को सैनिटाइज करने के काम में मशीन, फायर टेंडर और हैंड पंपों का इस्तेमाल किया जा रहा है।
विज्ञापन

वहीं, किसी भी समागम में मुलाजिमों की सुरक्षा की तरफ भी पूरा ध्यान दिया जाता है। नगर निगम के कमिश्नर कमल गर्ग ने कहा है कि शहर के तीन-चार से अधिक हिस्से को सोडियम हाईपोक्लोराइट से किटाणुमुक्त किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि उन स्थानों को पहल के आधार रोगाणु मुक्त किया जा रहा है, जहां पर लोगों का आना-जाना सबसे अधिक लगा रहता है। इसमें सभी सार्वजनिक स्थानों के अलावा सरकारी दफ्तर, थाने और अन्य जगह शामिल हैं। नगर निगम के कमिश्नर ने बताया कि जीरकपुर, खरड़, कुराली, बनूड़, नयागांव, डेराबस्सी और लालड़ू को भी सैनिटाइज किया जा सकता है। ग्रामीण क्षेत्रों में डीडीपीओ मोहाली की निगरानी में काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक हफ्ते में शहर के बाकी एरिया होंगे सैनिटाइज
निगम कमिश्नर ने यह भी दोहराया कि एक हफ्ते में शहरी के बाकी स्थानों, जिनमें आसपास के इलाकों, कालोनियों और समूह सोसाइटीज को सैनिटाइज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि क्वारंटीन किए गए घरों से कूड़ा उठाने वाले मुलाजिमों को मास्क, दस्ताने और सैनिटाइजर देने के साथ उनकी जांच को यकीनी बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed