फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   After the airport, now the parks will also be recognized in the name of Shaheed Bhagat Singh

एयरपोर्ट के बाद अब मोहाली के पार्कों के नाम भी शहीद भगत सिंह के नाम पर होंगे

Wed, 09 Nov 2022 01:48 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Wed, 09 Nov 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
After the airport, now the parks will also be recognized in the name of Shaheed Bhagat Singh
मोहाली। इंटरनेेशनल एयरपोर्ट के बाद अब इलाके के पार्कों का नाम भी शहीदे-आजम भगत सिंह के नाम पर रखा जाएगा। इसके लिए नगर निगम की तरफ से तैयारियां पूरी कर ली हैं। 10 नवंबर को होने वाली हाउस की मीटिंग में इस संबंधी प्रस्ताव लाया जा रहा है। यह प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास होगा। जिसके बाद सरकार से मंजूरी मिलते ही नाम करण की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। हालांकि इससे पहले भी कई पार्क या चौक ऐसे जिनका नाम शहीदों के नाम पर है।
विज्ञापन

राज्य के मुख्यमंत्री भगवंत मान शहीदे-आजम-भगत सिंह को अपना आदर्श मानते हैं। इतना ही नही आम आदमी पार्टी की सरकार आते ही सारे सरकारी दफ्तरों में शहीदे आजम भगत सिंह और बाबा साहिब आंबेडकर की फोटो जरूरी कर दी गई है। इसके अलावा राज्य सरकार द्वारा शहीदे आजम का जन्म दिवस भी पूरी श्रद्धा से मनाया गया। इस बीच इलाके के डीसी ने नगर निगम को एक पत्र लिखा था कि इलाके के एक पार्क का नाम शहीदे-आजम भगत सिंह के नाम पर रखा जाए। जिसके बाद इस चीज को लेकर नगर निगम के अधिकारियों में मंथन हुआ। जिसके बाद चार पार्कों की सूची तैयारी की गई। जिन्हें शहीदे आजम भगत सिंह काम नाम दिया जा सकता है। इनमें नेबरहुड पार्क फेज-11, ग्रीन पार्क फेज-दो, नेचर पार्क और सिटी पार्क का नाम शामिल है। उम्मीद है कि हाउस की मीटिंग में इसे मंजूरी मिल जाएगी। इसके बाद उक्त फैसले को लागू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

बड़े पार्क का नाम वीर चक्र विजेता जोगिंदर सिंह
शाही माजरा में काफी बड़ा पार्क नगर निगम ने विकसित किया है। इस पार्क का नाम वीर चक्र विजेता शहीद हवलदार जोगिंदर सिंह के नाम पर रखा गया। जोगिंदर सिंह शाही माजरा के रहने वाले थे। शाही माजरा के पूर्व पार्षद अशोक झा ने बताया कि 1947 में देश आजाद होने के बाद कश्मीर पर जब कबायलियों ने हमला कर दिया था तो उस समय जोगिंदर सिंह ने इनसे मुकाबला किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहीद बिक्रमजीत सिंह के नाम पर वाईपीएस चौक
मोहाली स्थित वाईपीएस चौक का नाम शौर्य चक्र विजेता शहीद लेफ्टिनेंट कर्नल बिक्रमजीत सिंह के नाम पर है। चंडीगढ़ निवासी बिक्रमजीत सिंह जम्मू-कश्मीर के सांबा में दुश्मनों से लड़ते हुए 2013 में शहीद हुए थे। 2015 में चौक का नामकरण शहीद के नाम पर हुआ था।

कारगिल पार्क की हुई स्थापना
कारगिल युद्ध के बाद मोहाली के सेक्टर-71 में कारगिल पार्क की स्थापना की गई। यह काफी आकर्षक पार्क है। इसकी लैंड स्केपिंग काफी शानदार है। इतना ही नहीं पार्क में एक विशेष फव्वारा स्थापित किया गया है। जहां पर बहुत शानदार म्यूजिक चलता है। इसके अलावा वहां पर लाइब्रेरी बनाने की योजना भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed