फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   After the accident, the injured youth was thrown on the road, two arrested

हादसे के बाद घायल युवक को सड़क पर फेंका, दो गिरफ्तार

Sun, 07 Mar 2021 02:07 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sun, 07 Mar 2021 02:07 AM IST
विज्ञापन
After the accident, the injured youth was thrown on the road, two arrested
मोहाली। एक गाड़ी की चपेट में आने से घायल व्यक्ति को घटनास्थल से अस्पताल ले जाने की बजाए रास्ते में फेंककर फरार होेने वाले कार चालक समेत दो को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना के सात दिन बाद पुलिस ने गाड़ी के मालिक व ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान विजय कुमार निवासी सेक्टर-56 व परमजीत सिंह निवासी फेज-नौ के रूप में हुई है।
विज्ञापन

फेज-नौ निवासी जनकराज ने बताया कि 27 फरवरी को उनके बेटे बिंदरपाल को आरोपी विजय कुमार की गाड़ी ने टक्कर मार दी थी। हादसे के बाद विजय घायल को इलाज के लिए फेज-छह सिविल अस्पताल लेकर जा रहा था। इसी बीच कार चालक ने अपने मोबाइल से कार मालिक परमजीत सिंह बात की और बिंदरपाल को फेज-चार में फेंक कर फरार हो गया। राहगीरों ने उसके बेटे को गंभीर हालत में देखा तो उसे अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद उसके बेटे को जीएमसीएच -32 में भरती करवाया गया। यहां पर उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed