फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   After entering the house, mother and two sons were attacked with swords and revolver was fired.

Mohali News: घर में घुसकर मां और दो बेटों पर तलवारों से हमला, तानी रिवाल्वर

Sat, 01 Feb 2025 01:55 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 01 Feb 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
After entering the house, mother and two sons were attacked with swords and revolver was fired.
नयागांव। न्यू चंडीगढ़ मुल्लांपुर गरीबदास क्षेत्र में प्रॉपर्टी और पैसे के लेनदेन को लेकर एक परिवार पर तीन लोगों ने तलवारों से जानलेवा हमला कर दिया और सिर पर पिस्टल भी तानी। इस हमले में मां और उसके दो बेटे घायल हो गए हैं।
विज्ञापन

इन दोनों पक्षाें के बीच कुछ दिन पहले किसी प्रॉपर्टी और पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था। घायल हरविंदर सिंह ने बताया 30 जनवरी की रात 11 बजे हमलावरों का उस समय फोन आया जब हम घर में सो रहे थे। फोन पर हमलावर ने कहा कि जल्दी घर से बाहर आओ। इससे पहले वह कुछ समझ पाते इतनी ही देर में हमलावरों ने लात मारकर दरवाजा खोल दिया और घर के अंदर आ गए।
विज्ञापन

इन्होंने अंदर आते ही मुझ पर और मेरे भाई समेत मां पर भी तलवारों से हमला कर दिया। साथ ही मेरे सिर पर रिवाल्वर भी तानी। इस हमले में मेरे बाएं हाथ की तीन उंगलियों पर कट लगा है जो काफी गहरा है और उंगली और अंगूठे के बीच में भी काफी कट हैं, मेरे भाई सुखविंदर सिंह की गर्दन पर कट लगा है और मेरी मां के दाएं हाथ पर कट लगा है। इस हमले से पूरा परिवार घायल हो गया है और सहमा हुआ है। इसके बाद हमलावर माैके से भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। हरविंदर सिंह ने बताया कि अभी भी हमलावरों के जान से मारने की धमकी देने के फोन आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसे मुझे और मेरे परिवार को जान का खतरा है। जल्द सख्त कार्रवाई की जाए। एसएचओ सतिंदर सिंह ने कहा कि सूचना पर टीम ने पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। घायलों के बयान दर्ज कर लिए हैं जल्द ही केस दर्ज करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed