फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Afghan citizen robbed at knife point

मोहाली: चाकू की नोक पर अफगानी नागरिक से लूटपाट

Tue, 14 Feb 2023 02:09 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Feb 2023 02:09 AM IST
विज्ञापन
Afghan citizen robbed at knife point
चाकू की नोक पर अफगानी नागरिक से लूटपाट
विज्ञापन

16 हजार रुपये, मोबाइल, डेबिट कार्ड और यूनाइटेड नेशन मेंबरशिप कार्ड छीना
माई सिटी रिपोर्टर
मोहाली। ऑटो चालक ने दो साथियों के साथ मिलकर चाकू की नोक पर एक अफगानी मूल के युवक से 16 हजार रुपये की नकदी और अन्य सामान लूट लिया। इस मामले में सोहाना पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में अफगानी नागरिक काइस ने बताया कि आरोपियों ने सोहाना थाना एरिया में सेक्टर-81 में पीड़ित के साथ वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद सभी मौके से फरार हो गए। काइस और उसके साथी ने बताया कि शिकायत देने के लिए वह पूरा दिन एक से दूसरे पुलिस स्टेशन चक्कर लगाते रहे। परेशान होकर उन्होंने अब ईमेल के माध्यम से शिकायत दर्ज कराई है। जानकारी के मुताबिक काइस खरड़ में रह रहे हैं। उन्हें पासपोर्ट रिन्यू करवाने दिल्ली जाना था। वह खरड़ से ऑटो में आईएसबीटी-43 जाने के लिए निकले। इस दौरान ऑटो चालक ने रास्ते में दो युवकों को बैठा लिया। जैसे ही वह सेक्टर-81 में पहुंचे तो यहां तीनों ने उन्हें घेरते हुए गले पर चाकू रख दिया। इसके बाद पासपोर्ट रिन्यू करवाने की रखी 16 हजार रुपये फीस, यूनाइटेड नेशन का मेंबरशिप कार्ड, मोबाइल, डेबिट कार्ड और अन्य सामान लूट लिया।
विज्ञापन


उसने बताया कि इस दौरान आसपास से लोग न गुजर रहे होते तो वह हमें मार ही देते लोगों को देख आरोपियों ने उन्हें धक्का दिया और मौके से फरार हो गए। काइस ने जैसे-तैसे वहां से निकलकर इस बात की शिकायत पुलिस विभाग के आलाधिकारियों को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
इस लूट की वारदात संबंधी ईमेल से शिकायत मिली है। इस पर जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ बनती कार्रवाई की जाएगी। -एचएस बल, डीएसपी सिटी-2, मोहाली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed