फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Afgani student dead in accident

अफगानी छात्र की हादसे में मौत

Mon, 30 Dec 2019 01:36 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 30 Dec 2019 01:36 AM IST
विज्ञापन
Afgani student dead in accident
मोहाली। खरड़-मोरिंडा रोड पर सड़क हादसे में स्कूटी सवार अफगानिस्तान के एक छात्र की मौत हो गई। छात्र साजिद अब्दुल बातिस (24) चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का छात्र था। खरड़ पुलिस ने अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी चालक को जल्द काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में जावेद अहमद ने बताया कि वह और बातिस यूनिवर्सिटी स्कूटी पर जा रहे थे। दोनों आपस में रिश्तेदार हैं। जब वे गांव मामुपुर फिलिंग स्टेशन के पास पहुंचे तो दूसरी साइड से आ रहे बाइक चालक ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। इसमें वे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद वहां से गुजर रहे लोगों ने दोनों खरड़ सिविल अस्पताल पहुंचाया। बातिस के सिर पर गहरी चोटें आई थीं। अस्पताल में साजिद अब्दुल बातिस की मौत हो गई। वहीं, पुलिस का कहना है कि इस बारे में मृतक के परिवार को सूचित कर दिया गया है। जैसे ही वे भारत पहुंचेंगे, उन्हें शव सौंप दिया जाएगा। हालॉकि, अभी तक आरोपी पकड़ में नहीं आया है, लेकिन पता चला है कि बाइक पर हिमाचल नंबर की प्लेट लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed