{"_id":"697a74281bf851376d048d93","slug":"aerotropolis-project-public-hearing-on-land-acquisition-in-bari-village-heats-up-mohali-news-c-71-1-spkl1025-138531-2026-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"एयरोट्रोपोलिस प्रोजेक्ट: बड़ी गांव में भूमि अधिग्रहण पर जनसुनवाई गरमाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एयरोट्रोपोलिस प्रोजेक्ट: बड़ी गांव में भूमि अधिग्रहण पर जनसुनवाई गरमाई
विज्ञापन
मोहाली। गमाडा के महत्वाकांक्षी एयरोट्रोपोलिस प्रोजेक्ट के तहत गांव बड़ी में प्रस्तावित भूमि अधिग्रहण को लेकर आयोजित जनसुनवाई उस समय विवादों में घिर गई, जब ग्रामीणों ने अधिकारियों पर बिना भौतिक सर्वे के अधिग्रहण प्रक्रिया शुरू करने का आरोप लगाया। जनसुनवाई के दौरान सवाल-जवाब की जगह तीखी बहस छिड़ गई, जिससे कुछ देर के लिए माहौल तनावपूर्ण हो गया।
ग्रामीणों का कहना था कि नियमों के अनुसार भूमि अधिग्रहण से पहले घर-घर जाकर सर्वे और मौके पर पैमाइश जरूरी है, लेकिन अब तक किसी भी परिवार के पास सर्वे टीम नहीं पहुंची। उन्होंने सवाल उठाया कि जब जमीन का मौके पर सत्यापन ही नहीं हुआ तो किस आधार पर अधिग्रहण के नोटिस जारी कर दिए गए। इससे गांव में भ्रम और नाराजगी का माहौल बन गया है। इस पर गमाडा और रेवेन्यू विभाग के अधिकारियों ने कहा कि यदि किसी को प्रक्रिया में कोई खामी लगती है तो वह लिखित रूप में एतराज दर्ज कराए। अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि शिकायत मिलने पर जांच कराई जाएगी और पूरी प्रक्रिया नियमों के अनुसार ही की जा रही है।
ग्रामीणों की चेतावनी
ग्रामीणों ने दो टूक कहा कि यदि बिना भौतिक सर्वे के भूमि अधिग्रहण किया गया तो वे संगठित होकर आंदोलन करने को मजबूर होंगे।