फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Aerial firing near Sector-79 vegetable market

सेक्टर-79 सब्जी मंडी के पास हुई हवाई फायरिंग

Tue, 24 Dec 2019 02:12 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 24 Dec 2019 02:12 AM IST
विज्ञापन
Aerial firing near Sector-79 vegetable market
मोहाली। सोहाना थाने की पुलिस सोमवार देर शाम उस समय आफत में आ गई। जब एक महिला ने पुलिस को शिकायत दी कि मंडी के पास एक युवक ने हवाई फायर कर दिए। इसके बाद आरोपी अपने साथी सहित फरार हो गया। शिकायत मिलने के बाद सोहाना थाने की पुलिस हरकत में आ गई। साथ ही तुरंत घटना स्थल पर पहुंचकर पूरे एरिया को कब्जे में ले लिया। सोहाना थाने के एसएचओ कम डीएसपी ट्रेनिंग दमनवीर सिंह ने कहा कि पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है। उन्हें घटना स्थल से किसी भी तरह का गोली का खोल नहीं मिला है। गोली चलने बारे पुलिस पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक यह घटना सेक्टर-79 में लगने वाली सब्जी मंडी के पास की है। सूत्रों से पता चला है कि महिला महिला खरीदारी करने के लिए मंडी गई हुई थी। इसी दौरान जब एक्टिवा पर गुजर रही थी तो ठेके के पास गुजर रहे शराब के नशे में धुत्त युवकों ने उसे रोका। इस दौरान युवकों से बहसबाजी हो गई। इस दौरान गुस्साए युवक ने हवाई फायर कर दिए। इसी बीच उसका दूसरा साथी उसे वहां से पैदल ही भगाकर ले गया। गोली की आवाज सुन लोग काफी सहम गए। किसी को समझ नहीं आ रहा था कि आखिरी क्या हो गया। इस दौरान किसी ने पीसीआर को कंट्रोल रूम पर कॉल करके मामले की सूचना दी। इसके बाद पीसीआर पार्टी मौके पर पहुंची और संबंधित थाने को सूचित किया। थाना प्रभारी भी अपनी टीम सहित मौके पर पहुंच गए। साथ ही घटना स्थल का जायजा लिया। पुलिस पड़ताल करने में लगी। जिस तरह महिला ने युवक बताए है। उस इलाके में लगे कैमरे आदि देखे जा रहे हैं। पुलिस का दावा है कि जल्दी ही केस को हल कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

बुलेट से मारा था पटाखे, पुलिस ने दबोचा
जब पुलिस घटना स्थल के पास पहुंची, तभी एक युवक वहां से बुलेट पर पटाखे मारता हुआ गुजर रहा था। पुलिस ने युवक का पीछा कर उसे बुलेट समेत दबोच लिया। इसके बाद उसके बुलेट को थाने में जब्त कर दिया है। बुलेट चालक की पहचान सोहाना निवासी अरुण के रूप में हुई है। सोहाना थाने की पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed