फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Administration and AAP workers gave grand welcome to the tableaux on reaching Kharar

Mohali News: प्रशासन और आप वर्करों ने खरड़ पहुंचने पर झांकियों का किया भव्य स्वागत

Tue, 30 Jan 2024 04:10 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jan 2024 04:10 AM IST
विज्ञापन
Administration and AAP workers gave grand welcome to the tableaux on reaching Kharar
खरड़। सरकार की ओर से पंजाब के योद्वाओं, माई भागो, महिला सशक्तिकरण व पंजाब सभ्याचार को दर्शाती झांकियों का खरड़ पहुंचने पर प्रशासन व आम आदमी पार्टी के वर्करों व नेताओं ने भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर पार्षद राम स्वरूप शर्मा ने बताया कि पंजाब का इतिहास और सभ्याचार बेमिसाल है। इसे कोई भी कम करके नहीं देख सकता। उन्होंने पंजाब सरकार की ओर से राष्ट्रीय गणतंत्र दिवस के लिए तैयार की गई झांकियों, जिन्हें दिल्ली में प्रदर्शित करने की इजाजत नहीं दी गई, लोगों को दिखाने के इस प्रयास की सराहना की।
विज्ञापन

इन झांकियों ने पंजाब के महान योद्धाओं शहीद करतार सिंह सराभा, डाक्टर दीवान सिंह कालापानी, मदन लाल ढींगरा, लाला हरदयाल, सरदार अजीत सिंह (पगड़ी संभाल जट्टा) बाबा खड़क सिंह, जलियांवाला बाग की गाथा, महान नारी योद्धा माई भागो, जिन्होंने 40 मुक्तों को दसवें पातशाह श्री गुरु गोबिंद सिंह के साथ दोबारा जुड़ने की प्रेरणा दी और पंजाबी सभ्याचार जैसे फलकारी आदि को दर्शाया गया है। इन झांकियों का सफर खरड़ से होकर अगली मंजिल के लिए रवाना होने के लिए चप्पड़चिड़ी खुर्द में जाकर रुका। इस अवसर पर तहसीलदार खरड़ जसविंदर सिंह, डीएसपी कर्ण सिंह संधू, नवदीप सिंह, हरप्रीत कौर महिला विंग ब्लाक प्रधान, नताशा जोशी महिला विंग जनरल सचिव हलका खरड़, कर्मजीत वालिया तथा जसवंत सिंह और शशिपाल भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed