फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Aditya Sharma of Zirakpur achieved 70th rank in UPSC

Mohali News: यूपीएससी में जीरकपुर के आदित्य शर्मा ने हासिल किया 70वां रैंक

Thu, 08 Feb 2024 04:10 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Feb 2024 04:10 AM IST
विज्ञापन
Aditya Sharma of Zirakpur achieved 70th rank in UPSC
जीरकपुर। यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (यूपीएससी) की सिविल सेवा परीक्षा का रिजल्ट जारी हो गया है। इस परीक्षा में जीरकपुर के रहने वाले आदित्य शर्मा ने 70वां रैंक हासिल किया है। उनकी इस उपलब्धि के लिए विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने आदित्य शर्मा और उनके माता-पिता को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। विधायक रंधावा ने कहा कि उन्हें पूरा भरोसा है कि आदित्य से प्रेरणा लेकर डेराबस्सी सहित पूरे पंजाब के युवा जोश के साथ ऐसी प्रतियोगिताओं में सफल होने के लिए जुट जाएंगे। होनहार आदित्य शर्मा पर जीरकपुर ही नहीं पूरे पंजाब को गर्व है। जिन्होंने अपने माता-पिता के साथ डेराबस्सी विधानसभा का नाम रोशन किया है। आदित्य जैसे होनहार बच्चे ही पंजाब के प्रशासनिक अधिकारी बन मुख्यमंत्री भगवंत का रंगला पंजाब बनाने का साकार करेंगे।
विज्ञापन


बचपन से है पढ़ाई का शौक : आदित्य
आदित्य शर्मा ने बताया कि वह एमबीबीएस के छात्र रह चुके हैं। जुलाई 2022 में ही उन्होंने एमबीबीएस का कोर्स पूरा किया था। इसी दौरान थर्ड ईयर में उन्होंने यूपीएससी की तैयारी करनी शुरू कर दी थी। उन्हें शुरू से ही पढ़ाई का बहुत शौक है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता को दिया है। पिता अजय शर्मा इंश्योरेंस सर्वेयर हैं, जबकि मां नीरा शर्मा सेंट एनीज-32 में अंग्रेजी की शिक्षिका हैं। मां के अध्यापक होने का प्रभाव परिवार में सभी की पढ़ाई पर रहा। बड़ी बहन डॉ. आकांक्षा शर्मा पीजीआई चंडीगढ़ से डीएम नेफ्रोलॉजी कर रही हैं।
विज्ञापन

वहीं, आदित्य से सात मिनट छोटी ट्विन बहन आरुषि शर्मा ने पीयू से बीडीएस की है। आदित्य ने ही बड़ी बहन को देखते हुए एमबीबीएस में दाखिला लिया था। पढ़ाई के साथ वह खेलों में भी रुचि रखते हैं। इसके चलते मेडिकल कॉलेज के छह साल तक वह बास्केटबॉल टीम के कैप्टन भी रहे। यही नहीं पढ़ाई के साथ उन्हें ब्लॉगिंग करने का भी शौक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहली बार में नीट हुआ था क्लीयर
उन्होंने अपनी पढ़ाई हाई स्कूल सेंट एनीज सेक्टर-32 से की है। चंडीगढ़ सेक्टर-35 के गुरु गोविंद सिंह सीनियर सेकेंडरी स्कूल से अपनी सीनियर सेकेंडरी की पढ़ाई की। स्कूल पास करने के तुरंत बाद ही उन्होंने नीट का एग्जाम दिया जो पहली बार में ही क्लियर हो गया। इसके साथ ही उन्होंने एमबीबीएस के लिए उनका सिलेक्शन गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज चंडीगढ़ सेक्टर 32 में हुआ। जहां छह सालों के दौरान उन्होंने अपनी डॉक्टरी की पढ़ाई के साथ-साथ यूपीएससी की पढ़ाई भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed