फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Activa rider flees after robbing mobile phone, girl tries to catch him

Mohali News: मोबाइल लूटकर भागा एक्टिवा सवार, युवती ने की पकड़ने की कोशिश

Tue, 03 Mar 2026 02:21 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
Activa rider flees after robbing mobile phone, girl tries to catch him
मोहाली। फेज-8 थाना क्षेत्र के गांव कुंबड़ा में सुबह ड्यूटी पर जा रही एक युवती से एक्टिवा सवार दो युवकों ने आईफोन छीन लिया। पीड़िता ने हिम्मत दिखाते हुए आरोपियों का पीछा भी किया, लेकिन वे धक्का देकर फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन




जानकारी के अनुसार तन्नू (23), मूल निवासी जनता नगर, धूरी (जिला संगरूर) हाल निवासी पीजी, गांव कुंबड़ा, मोहाली, सेक्टर-82 स्थित ब्लू टोकियो कॉफी रोस्टर्स में मैनेजर के पद पर कार्यरत है। 17 फरवरी 2026 की सुबह करीब 6:10 बजे वह पीजी से पैदल ड्यूटी पर जा रही थी। जब वह वाल्मीकि मंदिर, कुंबड़ा के पास पहुंची तो पीछे से काले रंग की एक्टिवा पर सवार दो युवक आए। पीछे बैठे युवक ने उसके हाथ से आईफोन 13 प्रो छीन लिया और दोनों भागने लगे।
विज्ञापन




पीड़िता ने शोर मचाते हुए उनका पीछा किया। कुछ दूरी पर एक्टिवा अचानक बंद हो गई, जिस पर युवती ने दोनों को पकड़ लिया और उनके चेहरे देख लिए। इसी दौरान वाहन दोबारा स्टार्ट हो गया और आरोपियों ने उसे धक्का देकर गिरा दिया तथा फोन लेकर भाग गए। शोर सुनकर उसका भाई दिलप्रीत सिंह भी मौके पर पहुंच गया। दोनों ने अपने स्तर पर तलाश की, लेकिन आरोपी हाथ नहीं आए।
विज्ञापन
विज्ञापन




फेज-8 थाना पुलिस ने दो अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। एएसआई दौलत सिंह ने बताया कि आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और जल्द आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed