फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Activa driver young man crushed by speeding car, dies

Mohali News: तेज रफ्तार कार ने एक्टिवा चालक युवक को कुचला, मौत

Thu, 24 Oct 2024 04:13 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Oct 2024 04:13 AM IST
विज्ञापन
Activa driver young man crushed by speeding car, dies
खरड़। गांव खानपुर के वार्ड नंबर-2 के निवासी पिछले दो साल से गांव की गांधी गेट रोड पर बड़े वाहनों की आवाजाही रोकने की मांग कर रहे थे। उनका कहना था कि इस रोड से अगर बड़े वाहनों की आवाजाही नहीं रोकी गई तो कोई हादसा हो सकता है। लेकिन प्रशासन ने उनकी नहीं सुनी।
विज्ञापन

अब मंगलवार की रात करीब 10 बजे गांधी गेट रोड पर एक तेजरफ्तार कार ने एक एक्टिवा चालक युवक को टक्कर मार दी और उसकी मौत हो गई। वहीं अनियंत्रित कार भी सड़क के बीच पलट गई है। मृतक की पहचान एसबीपी होम्स खानपुर निवासी सुदर्शन सिंगला के बेटे नरेश सिंगला (42) के रूप में हुई है। इस हादसे की सूचना पुलिस को प्रत्यक्षदर्शियों में गांव खानपुर निवासी संदीप सिंह सन्नी, सूबेदार हरनेक सिंह, बिंदर सिंह, काका सिंह, राजू, जीती, संदीप सुखा आदि ने दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार हादसे के दौरान एक्टिवा चालक नरेश सिंगला गांधी गेट रोड से गांव में घुसा और अपने घर एसबीपी होम्स की ओर जा रहा था। तभी पीछे से एक तेजरफ्तार कार आई और अनियंत्रित होकर सीधे एक्टिवा चालक को टक्कर मार दी इससे वह एक दुकान की छत से टकराकर बीच सड़क पलट गया। यह देख लोग जमा हो गए और गंभीर घायल एक्टिवा सवार युवक को तुरंत गाड़ी के नीचे से निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना स्थल पर जुटे ग्रामीणों ने कार चालक को खरड़ पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस जब पलटी कार को हटाने लगी तो लोगों की भीड़ ने इसका विरोध करते हुए कहा कि वह दो साल में कई बार खरड़ प्रशासन को इस सड़क पर बड़े वाहनों की आवाजाही बंद करने और स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग कर रहे हैं। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई, इस कारण आज यह हादसा हुआ है।

लोगों की भीड़ ने पुलिस को पलटी कार नहीं उठाने दी। लोगों ने मौके पर प्रशासनिक अधिकारियों को बुलाने की मांग की। इसकी सूचना पर एसडीएम खरड़ गुरमंदर सिंह समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। इस मौके पर एसडीएम खरड़ ने नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी को आने वाले दिनों में इस सड़क पर बड़े वाहनों को रोकने के लिए इस सड़क पर स्पीड ब्रेकर और गांव के पीछे बैरिकेडिंग का जंगल लगाने के लिए कहा, इसके बाद ग्रामीणों ने एसडीएम खरड़ का धन्यवाद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed