फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Activa and motorcycle collide, woman traveling with daughter dies

Mohali News: एक्टिवा और मोटरसाइकिल में हुई टक्कर, बेटी के साथ जा रही महिला की मौत

Mon, 24 Feb 2025 02:16 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Feb 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
Activa and motorcycle collide, woman traveling with daughter dies
मोहाली। फेज-2 में जेएंडके बैंक के पास मोटरसाइकिल सवार युवकों ने बेटी के साथ एक्टिवा पर जा रही महिला को टक्कर मार दी। रविवार शाम करीब पौने पांच बजे हुए हादसे में महिला और उसकी बेटी बुरी तरह घायल हो गई। दोनों को सिविल अस्पताल फेज-6 पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों ने महिला को मृतक घोषित कर दिया। बेटी को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी है। मृतक महिला की पहचान 40 वर्षीय कर्मजीत कौर निवासी फेज-1 के रूप में हुई है। हादसे के बाद मोटरसाइकिल सवार मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन

महिला के रिश्तेदार बलविंदर सिंह ने बताया कि उसकी भाभी अपनी बेटी के साथ एक्टिवा से फेज-3ए की तरफ जा रही थी। माइक्रो टाॅवर की तरफ से दो मोटरसाइकिल सवार फेज-1 की तरफ आ रहे थे। जेएंडके बैंक के पास दोनों की टक्कर हो गई। थाना फेज-1 की पुलिस का कहना है कि शव को फेज-6 अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। मामला दर्ज कर लिया गया है। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। पुलिस मोटरसाइकिल सवारों की पहचान में जुट गई है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed