फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   action taken on khrar dsp, attach with headquarter

खरड़ डीएसपी पर गिरी गाज, खरड़ से हटा हेडक्वार्टर से किया अटैच

Tue, 10 Dec 2019 02:12 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 10 Dec 2019 02:12 AM IST
विज्ञापन
action taken on khrar dsp, attach with headquarter
मोहाली। खरड़ में लगातार बढ़ रहे अपराध और डीएसपी के रीडर के रिश्वत लेते पकड़े जाने के बाद एसएसपी कुलदीप सिंह चहल पूरी तरह एक्शन मोड़ में आ गए हैं। सोमवार को उन्होंने खरड़ डीएसपी-एक सिमरनजीत सिंह लंग को वहां से हटाकर हेडक्वार्टर के साथ अटैच कर दिया। साथ ही एयरपोर्ट के डीएसपी अमरोज सिंह को वहां का अतिरिक्त चार्ज दे दिया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक डीएसपी खरड़-एक के अधीन तीन थाने आते हैं। कुछ समय से वहां पर लगातार क्राइम बढ़ रहा था। पहले नेशनल हाईवे पर गन प्वाइंट पर एयरफोर्स से रिटायर मुलाजिम से कार लूटी गई। फिर खरड़ एरिया में सरेआम युवक की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। इसके बाद जब शहर में प्रोग्रोसिव पंजाब इन्वेस्टर्स मीट की तैयारियां चल रही थीं कि तभी एयरपोर्ट रोड पर गन प्वाइंट एक कंपनी के मुलाजिम से दस लाख रुपये की लूट हुई थी। इसी बीच खरड़ के एक नामी प्राइवेट स्कूल के बाहर एक शिक्षिका की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। अभी तक केस अनसुलझा हुआ है और मामला मीडिया में गर्माया हुआ है। ऐसे में एसएसपी कोई रिस्क लेना नहीं चाहते हैं।
विज्ञापन

बता दें कि डीएसपी अमरोज सिंह काफी काबिल अफसर माने जाते हैं। जब उन्हें कुछ साल पहले डीएसपी खरड़ का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया तो उन्होंने दो ट्रैफिक पुलिस कर्मचारियों को रंगे हाथों रिश्वत लेते हुए पकड़कर उन पर केस भी दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed