{"_id":"69543e8533817e3ca703c689","slug":"action-taken-against-illegal-mining-material-dumps-six-cases-registered-mohali-news-c-71-1-mli1010-137426-2025-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: अवैध खनन सामग्री डंपों पर की कार्रवाई, छह मामले दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: अवैध खनन सामग्री डंपों पर की कार्रवाई, छह मामले दर्ज
विज्ञापन
मोहाली। जिले में अवैध खनन सामग्री के भंडारण और बिक्री के खिलाफ पुलिस व माइनिंग विभाग ने संयुक्त कार्रवाई कर एक ही रात में कई जगह छापा मारा। थाना सोहाना पुलिस ने माइनिंग विभाग के अधिकारियों के साथ सेक्टर-87 और आसपास के क्षेत्रों में चेकिंग के दौरान अवैध रूप से रेत, बजरी और मिट्टी के डंप संचालित किए जाने के मामले पकड़े। इन मामलों में माइनिंग एक्ट 1957 की धारा 4 और 21(1) के तहत कुल छह अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं।
पुलिस के अनुसार 26-27 दिसंबर की रात गश्त के दौरान लांडरा रोड स्थित एक डंप पर बिना किसी सरकारी अनुमति के रेत-बजरी का अवैध भंडारण और महंगे दामों पर बिक्री की सूचना मिली। मौके पर जांच में आरोपी कोई वैध बिल या अनुमति पत्र पेश नहीं कर सका। इसके बाद उसे काबू कर मामला दर्ज किया गया। आरोपी की पहचान अजय निवासी गांव पिथोहा छत्तीसगढ़ के रूप में हुई है जोकि इन दिनों लांडरा में किराये के घर पर रह रहा था। सेक्टर-87 और 88 में एमएस सिद्धू बिल्डिंग मैटीरियल, विक्की धनोआ बिल्डिंग मैटीरियल, सोहन कैरियज कॉन्ट्रेक्टर और सैनी ट्रेडर्स सहित अन्य डंपों की भी जांच की गई। माइनिंग विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इन डंपों पर 10 हजार से 15 हजार क्यूबिक फीट तक रेत, बजरी और मिट्टी बिना रजिस्ट्रेशन के जमा मिली। संबंधित डंप मालिक मौके पर कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके।