फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Action: Council seized goods kept outside shops

कार्रवाई..दुकानों के बाहर रखा सामान काउंसिल ने किया जब्त

Thu, 23 Jan 2020 01:48 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 23 Jan 2020 01:48 AM IST
विज्ञापन
Action: Council seized goods kept outside shops
जीरकपुर। नगर काउंसिल ने बुधवार को शहर के चारों ओर लगने वाले सब्जी-फलों के ठेलों, सड़कों पर खड़े होने वाले वाहनों, वीआइपी रोड, बलटाना बाजार, जीरकपुर मेन बाजार से लेकर ढकोली क्षेत्र तक दुकानों के बाहर किए अतिक्रमण को हटवाया। उल्लेखनीय है कि अमर उजाला ने 22 जनवरी के अंक में ‘कैसा अतिक्रमण हटाओ अभियान...दुकानों के बाहर सजा सामान’ शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी, जिसके बाद नगर काउंसिल के उच्चाधिकारी हरकत में आए और कार्रवाई को अंजाम दिया। नगर काउंसिल की कार्रवाई को लेकर स्थानीय दुकानदारों ने नाराजगी व्यक्त की।
विज्ञापन

शहर की विभिन्न जगहों पर हुई कार्रवाई
जानकारी के अनुसार बुधवार को नगर काउंसिल के अतिक्रमण विंग की टीम के अधिकारियों की अलग-अलग टीमें बनाई। इन टीमों ने शहर के विभिन्न हिस्सों में कार्रवाई की। सबसे पहले अतिक्रमण विंग की टीम वीआईपी रोड पर पहुंची। यहां सड़क के बीचों-बीच खड़े फल एवं सब्जी के अलावा अन्य रेहड़ी फड़ी वालों को वहां से हटा दिया। जिन दुकानदारों ने अपना सामान सड़क पर फैलाकर रखा हुआ था, उनके सामान को काउंसिल टीम के उच्चाधिकारी कर्मचारियों की मदद से जब्त करके ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में भरकर दफ्तर ले गए।
विज्ञापन

रेहड़ियां हटवाकर खाली करवाईं सड़कें
इसी तरह, जीरकपुर से पभात को जाने वाली मुख्य सड़क पर स्थित सबसे पुराने बाजार में स्थित दुकानदारों द्वारा सड़क पर लगाए स्टॉल्स, काउंटर, तंदूर, साइनबोर्ड के अलावा कपड़े टांगने वाले स्टैंड आदि को अतिक्रमण विंग के सदस्य उठाकर ले गए। जीरकपुर से पटियाला की तरफ जाने वाले हाईवे पर स्थित दुकानों के मालिकों द्वारा किए अतिक्रमण को नगर काउंसिल की टीम ने हटा दिया। बुधवार को नगर काउंसिल की टीम ने वीआईपी रोड, पटियाला रोड, बलटाना फर्नीचर मार्केट, बलटाना से सेक्टर-19 को जाने वाली रोड पर स्थित बाजार, जीरकपुर मेन बाजार, लोहगढ़ पार्क आदि जगहों पर बेतरतीब तरीके से खड़े होने वाली सब्जी-फलों, चाट आदि की रेहड़ियों को हटाकर सड़कें खाली करवाई। अतिक्रमण को लेकर लोगों ने नगर काउंसिल के कार्यकारी अधिकारी सुखजिंदर सिंह सिद्धू से शिकायत भी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed